CRICKET

6666..लेडी सहवाग के छक्कों से दहली RCB, लैनिंग ने 43 गेंद खेल मचाई तबाही, जेमिमा-केप का धमाल, टूटे कई रिकॉर्ड

Womens Premier League 2023: WPL के दूसरे ही दिन रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ दोपहर को खेल…

Womens Premier League 2023: WPL के दूसरे ही दिन रविवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश कर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ दोपहर को खेले गए मुकाबले में कैपिटल्स की ओपनर और कप्तान मेग लैनिंग के साथ ही शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 162 रन ठोक डाले। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women, 2nd Match

पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की छठी बड़ी साझेदारी
अपने पहले और डब्ल्यूपीएल के दूसरे ही मैच में मेग लैनिंग और शेफाली का नाम क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर वुमंस टी-20 क्रिकेट (लीग) में छठी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।

इस मामले में उन्होंने राचेल प्रीस्ट और हीदर नाइट का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने वुमंस क्रिकेट सुपर लीग 2017 में वेस्टर्न स्टॉर्म की ओर से खेलते हुए यॉर्कशायर डायमंड के खिलाफ नाबाद 161 रनों की पारी खेली थी।

Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women, 2nd Match
लैनिंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 14 चौके ठोक कुल 72 रन जड़े तो वहीं शेफाली वर्मा ने 45 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के ठोक 84 रन कूट डाले। इसी के साथ तीसरे नंबर पर उतरीं मैरिजेन कैप ने भी धमाल मचाया।

उन्होंने 17 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 39 रन जड़े। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजों की शानदार पारी के चलते टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 223 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *