BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6666..कॉलिन मुनरो के छक्कों से दहला रावलपिंडी, 8वें नंबर के बैटर ने जबड़े से छीनी जीत, 140 किलो के आजम का धमाका

Pakistan Super League, 2023: रावलपिंडी के पिंडी क्लब स्टेडियम (Pindi Club Ground, Rawalpindi) में पाकिस्तान सुपर लीग के 21वें मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टक्कर क्वेटा ग्लैडिएटर्स से हुई|

मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने करीबी अंतर से क्वेटा ग्लैडिएटर्स को हराया। Islamabad United vs Quetta Gladiators, 21st Match में इस्लामाबाद ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8 विकेट पर 183 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

Islamabad United vs Quetta Gladiators, 21st Match

मैच में टॉस जीतकर इस्लामाबाद ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरे क्वेटा ग्लैडिएटर्स के ओपनर विल स्मीड बिना खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद दूसरे बल्लेबाज यासिर खान 5 रन बनाकर चलते बने।

अनुभवी बल्लेबाज सरफराज अहमद भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। मुश्किल परिथितियों में मोहम्मद नवाज ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए स्कोर आगे बढ़ाया। यासिर 44 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। निचले क्रम से नजीबुल्लाह जादरान ने 34 गेंद में तेजी से 59 रन बनाए।

उमर अकमल ने धमाका करते हुए 14 गेंद में चार छक्के जड़ते हुए नाबाद 43 रन बनाए| इस तरह से टीम का स्कोर 6 विकेट पर 179 रन के स्कोर तक पहुंच गया। इस्लामाबाद के लिए फजलहक फारुखी और फहीम अशरफ ने क्रमशः 3 और 2 विकेट हासिल किये।

Islamabad United vs Quetta Gladiators, 21st Match

जवाब में खेलते हुए इस्लामाबाद की खराब शुरुआत रही। सलामी बल्लेबाज गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। धाकड़ बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी कुछ खास नहीं कर पाए| हेल्स 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हेल्स के बाद शादाब खान 8 और मुबसिर खान 5 रन बनाकर चलते बने। टीम को संकट से निकालने में कॉलिन मुनरो ने अहम योगदान दिया और फिफ्टी जमाई। वह 29 गेंद में 63 रन बनाने में सफल रहे। आजम खान ने 35 रन बनाए। फहीम अशरफ ने आखिर में 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

Imageइस तरह इस्लामाबाद ने शुरुआती विकेट गिरने के बाद भी 8 विकेट पर 183 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए उमैद आसिफ ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट हासिल किये।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f