CRICKET

6664444.. टीम इंडिया में चयन के बाद संजू सैमसन ने मचाई तबाही, 13 गेंद खेल पलटा मैच का पासा, अजहरुद्दीन फ्लॉप

Vijay Hazare Trophy 2023: विजय हज़ारे ट्रॉफी 2023 (Vijay Hazare Trophy 2023) में 3 दिसंबर को छठे राउंड के कई रोचक मुकाबले खेले गए। आपको बता दें पांच टीमों ने अगले चरण में जगह बना ली है, जिसमें मुंबई,…

Vijay Hazare Trophy 2023: विजय हज़ारे ट्रॉफी 2023 (Vijay Hazare Trophy 2023) में 3 दिसंबर को छठे राउंड के कई रोचक मुकाबले खेले गए। आपको बता दें पांच टीमों ने अगले चरण में जगह बना ली है, जिसमें मुंबई, केरल, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान की टीमें शामिल हैं। रविवार को पंजाब ने भारत के लिस्ट ए इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

वहीं केरल के संजू सैमसन ने आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम केरल को शानदार जीत दिलाई। वहीं टीम इंडिया से बाहर चल्र रहे वरुण आरोन ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपने लिस्ट ए करियर में 6 विकेट हासिल किये। वहीं, मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 रन बनाये| हालांकि रहाणे मुंबई टीम को हार से नहीं बचा सके।

केरल vs पांडिचेरी Kerala vs Puducherry, Round 6, Group A

अलूर (KSCA Cricket (2) Ground, Alur) में खेले गये इस मुकाबले (Kerala vs Puducherry, Round 6, Group A) में पांडिचेरी सिर्फ 116 रन बनाकर ढेर हो गई| केरल को जीत के लिए 117 का लक्ष्य दिया| जवाब में केरल ने 19.5 ओवर में 121/4 का स्कोर बनाकर शानदार जीत दर्ज की। केरल के कप्तान संजू सैमसन ने 13 गेंदों में चार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नाबाद 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *