BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

666444..कार्लोस ब्रैथवेट के छक्कों के तूफ़ान से दहला अबूधाबी, WWWW.. लेकर सिंकदर रजा की टीम को दिलाई जीत

अबुधाबी टी10 लीग (Abu Dhabi T10 League) के तीसरे दिन भी कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए. तीनों मैचों में कई बेहतरीन पारियां देखने को मिली. कई बल्लेबाजों ने धाकड़ पारियां खेली. आइये नजर डालते हैं अबुधाबी टी10 लीग (Abu Dhabi T10 League) के तीसरे दिन खेले गये मैचों पर-

Northern Warriors vs Deccan Gladiators

पहले मैच (Northern Warriors vs Deccan Gladiators, 6th Match) में डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने नॉर्दन वॉरियर्स को 24 रनों से हरा दिया. मैच (Northern Warriors vs Deccan Gladiators, 6th Match) में पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 138 रन का स्कोर खड़ा किया.

Northern Warriors vs Deccan Gladiators, 6th Match मैच में कप्तान निकोलस पूरन ने सिर्फ 32 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जवाब में नॉर्दन वॉरियर्स की टीम 5 विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई. इनकी तरफ से एडम लिथ ने 22 गेंद पर 51 रन बनाए. इसके अलावा उस्मान ने 08 गेंद पर 17 रन, लुईस ने 12 गेंद पर 19 रन बनाये.

Team Abu Dhabi vs Delhi Bulls

कल टीम अबुधाबी और दिल्ली बुल्स के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला (Team Abu Dhabi vs Delhi Bulls, 7th Match) रोमांचक तरीके से टाई रहा. मैच (Team Abu Dhabi vs Delhi Bulls, 7th Match) में पहले खेलते हुए टीम अबुधाबी ने 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन का स्कोर खड़ा किया. ब्रैंडन किंग ने 27 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली.

जवाब में दिल्ली बुल्स की टीम भी 5 विकेट खोकर 120 रन ही बना पाई. टीम के लिए आखिर में इमाद वसीम ने आखिर में 9 गेंद पर 21 रन बनाकर मुकाबला टाई करा दिया. इमाद वसीम ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर मैच टाई कराया. ब्रेंडन किंग को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

Bangla Tigers vs The Chennai Braves

तीसरे मैच (Bangla Tigers vs The Chennai Braves, 8th Match) में चेन्नई ब्रेव्स ने बांग्ला टाइगर्स को 33 रनों से मात दी. मैच (Bangla Tigers vs The Chennai Braves, 8th Match) में चेन्नई ब्रेव्स ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 126 रन का स्कोर खड़ा किया. चेन्नई की तरफ से कार्लोस ब्रैथवेट ने 19 गेंद पर 44 रनों की नाबाद पारी खेली.

अपनी पारी में ब्रेथवेट ने चार चौके और तीन छक्के लगाए. जवाब में बांग्ला टाइगर्स की टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 93 रन बनाकर सिमट गई. टीम की तरफ से इफ्तिखार अहमद ने सबसे ज्यादा 20 गेंद पर 49 रन बनाए. कार्लोस ब्रैथवेट ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और सिर्फ 3 रन देकर 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f