BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

666…8वें नंबर पर जडेजा ने 91 गेंद पर खेली धमाकेदार पारी, शिवम मावी ने झटके 6 विकेट, सूर्यकुमार हुए फ्लॉप

West Zone vs Central Zone, 1st Semi-Final: 5 जुलाई से सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के मध्य सेमीफाइनल मैच का आगाज हो गया. मैच में सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने शिवम मावी के नेतृत्व में बुधवार को दलीप ट्रॉफी 2023 (Duleep Trophy 2023) सेमीफाइनल के पहले दिन वेस्ट जोन के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को बड़ी पारियां खेलने से रोक दिया. पहले दिन सेंट्रल जोन स्टंप तक वेस्ट जोन को आठ विकेट पर 216 रन ही बनाने दिए. मैच के दूसरे दिन वेस्ट जोन की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 220 रन ही बना सकी.

मैच में यूपी के स्पीडस्टर शिवम मावी ने 19.5 ओवर गेंदबाजी की और 7 मेडन ओवर देते हुए 43 रन खर्च किए. उन्होंने 2.20 की इकॉनमी रेट से सबसे अधिक 6 विकेट लिए. वेस्ट जोन को चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी साव और सरफराज खान की मौजूदगी से मुकाबले में प्रबल दावेदार माना जा रहा था. अपनी मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखकर वेस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

टीम की तरफ से ओपनर पृथ्वी शॉ और कप्तान प्रियांक पंचाल ने अच्छी शुरुआत की और भाग्य ने भी उनका अच्छा साथ दिया. सलामी बल्लेबाज शॉ को 16 रन पर जीवनदान मिला. तेज गेंदबाज यश ठाकुर की गेंद पर विवेक सिंह ने शॉ का कैच छोड़ दिया. सेंट्रल जोन के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने शॉ को पवेलियन की राह दिखाई.

इसके बाद वेस्ट जोन का लगातार अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरु हुआ. धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी सात रन पर जीवनदान मिला जब विवेक ने मावी की गेंद पर मैच का दूसरा कैच छोड़ा. सूर्यकुमार इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और शिवम मावी की अगली ही गेंद पर स्लिप में जुरेल को कैच देकर आउट हो गए.

पिछले तीन घरेलू सत्र में काफी रन जुटाने वाले सरफराज खान से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि सरफराज खान खाता भी नहीं खोल सके. सरफराज महज 12 गेंद ही खेल पाए थे कि मावी की गेंद उनके स्टंप उखाड़ गई. पुजारा ने 102 गेंद में 28 रन बनाये. 49वें ओवर में मावी ने उनकी पारी का अंत कर दिया जिससे वेस्ट जोन का स्कोर छह विकेट पर 110 रन हो गया.

इसके बाद सेठ ने धमेंद्रसिंह जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए करीब 25 ओवर तक 73 रन की भागीदारी की. मावी ने जल्द ही सेठ को आउट कर दिया और उनका कैच जुरेल ने लपका. वेस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा रन अतीत शेठ (74) ने बनाए. डी जडेजा ने आठवें नंबर पर 39 रन बनाये. मावी को 6 विकेट जबकि आवेश खान, यश ठाकुर, सौरभ कुमार और सारांश जैन को 1-1 सफलता मिली.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f