CRICKET

666.. मंधाना ने छक्का लगाकर जिताया एशिया कप, 25 गेंदों पर खेली विस्फोटक पारी, टूटे कई रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद बाद स्मृति मंधाना की विस्फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया न…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद बाद स्मृति मंधाना की विस्फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया ने सातवीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया.

Image

शनिवार को हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका 20 ओवर में केवल 65 रन पर रोक दिया. इसके बाद मंधाना (51) की आतिशी पार के दम पर लक्ष्य को 8.3 ओवर में 66 रन बनाकर जीत हासिल की. यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है. भारत ने महिला एशिया कप चार बार एकदिवसीय प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है.

Image

भारत को जीत के लिए 66 रनों का लक्ष्य मिला था और इन 66 में से 51 रन तो मंधाना के बल्ले से ही निकले. मंधाना ने अंत तक नाबाद रहते हुए 25 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले. यहां तक कि मंधाना ने पारी का अंत भी छक्के के साथ ही किया.

मंधाना ने वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ एक छक्का जड़कर टीम इंडिया को एशिया कप जितवा दिया. मंधाना की पारी को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनके इस आखिरी छक्के को काफी प्यार भी मिल रहा है. इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एक छोर पर टिकी रहीं और अंत तक नाबाद रहते हुए ये सुनिश्चित किया कि भारतीय टीम 8 विकेट से ये मैच जीत जाए. भारतीय बल्लेबाज़ों से पहले रेणुका सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार काम किया और श्रीलंका की टीम को सिर्फ 65 रन पर रोक दिया और जब 66 रन का टारगेट मिला तो जीत सिर्फ एक औपचारिकता मात्र थी.

भारतीय टीम महिला एशियाकप में ऐसी इकलौती टीम है जिसने सभी फाइनल मैच खेले हैं. टूर्नामेंट 2004 से लगातार खेला जा रहा है. अब तक इसका 8बार आयोजन हो चुका है. टीम इंडिया ने सातवीं बार खिताब अपने नाम किया है. एक बार बांग्लादेश ने जीता है.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *