BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

666..हार्दिक पांड्या ने की छक्कों की बारिश, महज 83 गेंद में राजस्थान को रौंदा, राशिद खान की जादुई फिरकी

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, 48th Match: आईपीएल (IPL 2023) में 5 मई को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के बीच टूर्नामेंट का 48वां मैच खेला गया। मेजबान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया|

हालांकि कप्तान सैमसन का निर्णय गलत साबित रहा। गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 118 रनों पर समेट दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, 48th Match

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की अच्छी शुरुआत रही| पहले 5 ओवर मे जोस बटलर का विकेट गंवाने के बाद टीम ने 47 रन बना लिए थे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। जायसवाल के आउट होते ही विकेट गिरने के सिलसिला शुरू हो गया|

एक छोर पर संजू सैमसन ने 30 रनों की अहम पारी खेली लेकिन मध्यक्रम में देवदत्त पडीक्कल ने 12 रन, रविचंद्रन अश्विन ने 2 रन, शिमरन हेटमायर ने 7 रन और ध्रुव जुरेल ने कुल 9 रनों का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में कुल 14 रन दिए और 3 विकेट हासिल किये।

जवाब में 119 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरे गुजरात के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को ठोस शुरुआत दी। सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 36 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने| इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान हार्दिक पांड्या ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट खेलने शुरू कर दिए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने एडम जाम्पा के एक ही ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाया।

ऋद्धिमान साहा ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली तो हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों पर तीन छक्के और चौका जड़ते हुए ताबड़तोड़ 39 रन बनाये। मुकाबले में जीत के साथ गुजरात टाइटन्स की टीम अंक तालिका में 7 जीत से 14 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी हार मिली है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f