CRICKET

666.. शाहबाज ने ठोका तूफानी शतक, चहल की फिरकी पर नाचे बल्लेबाज, राहुल तेवतिया का धमाल, बंगाल को मिली हार

Vijay Hazare Trophy 2023: विजय हजारे ट्रॉफी में शाहबाज अहमद ने एक ऐसी पारी खेली है जिसे फैन्स कभी नहीं भूल पाएंगे. दरअसल , विजय हजारे ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल (Haryana vs Bengal, 1st quarter fina…

Vijay Hazare Trophy 2023: विजय हजारे ट्रॉफी में शाहबाज अहमद ने एक ऐसी पारी खेली है जिसे फैन्स कभी नहीं भूल पाएंगे. दरअसल , विजय हजारे ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल (Haryana vs Bengal, 1st quarter final) में हरियाणा के खिलाफ मैच में बंगाल (Haryana vs Bengal, 1st quarter final) की ओर से खेलते हुए शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने 118 गेंद पर 100 रनों की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

शाहबाज अहमद की पारी की सबसे अहम बात ये है कि उनके बाद टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी अभिषेक पोरेल ने खेली है. अभिषेक पोरेल ने 24 रन की पारी खेली. शाहबाज अहमद के शतक के दम पर बंगाल की टीम किसी तरह 50 ओवर में 225 रन बना पाने में सफल रही है. वहीं, हरियाणा की ओर से युजवेंद्र चहल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेने का कमाल किया है. चहल की फिरकी के सामने  बंगाल की पूरी टीम 225 रनों पर ही ढेर हो गई थी और हरियाणा ने आसानी से इस मैच को अपने नाम कर लिया है.

हरियाणा की तरफ से अंकित ने 102 रन, अशोक ने 39 रन और सिन्धु ने 27 रन बनाये. आखिर में राहुल तेवतिया ने नाबाद 21 रन बनाये. बंगाल की तरफ से शमी के भाई कैफ ने 2 विकेट, प्रमाणिक ने दो विकेट और शाहबाज ने एक विकेट चटकाया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *