BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

666.. युसूफ पठान के तूफ़ान में उड़ी रैना की टीम, इरफ़ान ने खेली धाकड़ पारी, दिलशान ने ठोका तूफानी पचासा

Legends League Cricket 2023: जम्मू (Molana Azad Stadium, Jammu) लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (Legends League Cricket 2023) के 12वें मैच में सुरेश रैना (Suresh Raina) की अगुवाई वाली अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने इरफान पठान (Irfan Pathan) की कप्तानी वाली भीलवाड़ा किंग्स को 7 विकेट से पराजित किया। मैच (Urbanrisers Hyderabad vs Bhilwara Kings, 12th Match) में पहले बल्लेबाजी करते हुए भीलवाड़ा किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने टार्गेट को 17.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर आसानी से अर्जित कर लिया।

Urbanrisers Hyderabad vs Bhilwara Kings, 12th Match

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। किंग्स की शुरुआत खराब रही और महज 3 रन के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लग गया। इसके बाद सोलोमन मीरे सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लेंडल सिमंस और तिलकरत्ने दिलशान ने दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। सिमंस ने 22 गेंद पर 21 रन बनाए और दिलशान ने 37 गेंद पर 6 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 53 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में यूसुफ पठान ने 25 गेंद पर 1 चौका और 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली। आखिर में इरफान पठान भी 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने भी 44 रन तक दो विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 15 गेंद पर 25 और मार्टिन गप्टिल ने 11 गेंद पर 18 रन का योगदान दिया। हालांकि इसके बाद रिक्की क्लार्क ने जबरदस्त बल्लेबाजी करके मैच को अर्बनाइजर्स हैदराबाद की तरफ मोड़ दिया। क्लार्क ने सिर्फ 44 गेंद पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 73 रनों की पारी खेली| क्लार्क ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। आखिर में गुरकीरत सिंह ने भी 19 रन बनाए और कप्तान सुरेश रैना 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f