BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

644444..हिटमैन रोहित के तूफ़ान से दहले कंगारू, तोड़ा डीविलियर्स-वॉर्नर का रिकॉर्ड, बने टेस्ट के नये सिक्सर किंग

Australia tour of India, 2023: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज और शमी ने शानदार शुरुआत की। Vidarbha Cricket Association Stadium, Nagpur में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमट गई है।

पहले खेलते हुए दो रन के स्कोर पर कंगारू टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्मिथ और लाबुशेन ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला और लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पहले सत्र में भारत को दो विकेट मिले और ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन बनाए।

दूसरे सत्र में जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को 49 रन के स्कोर पर आउट कर 82 रन की साझेदारी तोड़ी फिर मैट रेनशॉ को अगली ही गेंद में आउट कर दिया। कुछ समय बाद स्टीव स्मिथ भी 37 रन बनाकर जडेजा के शिकार बन गए। 109 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर आ गई।

हालांकि, पीटर हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी ने 53 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन अश्विन ने कैरी को अपने टेस्ट करियर का 450वां शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस को खाता भी नहीं खोलने दिया। चायकाल से पहले जडेजा ने टॉड मर्फी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 174/8 कर दिया। इस सत्र में अश्विन और जडेजा ने मिलकर कुल छह विकेट लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 98 रन बनाने में सफल रही।

तीसरे सत्र में जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को 31 रन के स्कोर पर आउट किया और टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। इसके बाद अश्विन ने स्कॉट बोलैंड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर खत्म कर दी।

इसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया 100 रन आगे और भारत के नौ विकेट बचे हुए हैं। कप्तान रोहित अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। उनके साथ अश्विन भी नाबाद है। टीम इंडिया की तरफ से लोकेश राहुल 71 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने 66 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से अपने 50 रन पूरे किए। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में डीविलियर्स (64 छक्के) को पीछे छोड़ा| रोहित टेस्ट में मौजूदा बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गये हैं|

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f