CRICKET

6 छक्के जड़ स्टुअर्ट बिन्नी ने मचाई तबाही, तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, युसूफ पठान ने 5 गेंद पर ठोके 28 रन

इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. मैच में India Legends के कप्तान सचिन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

ImageIndia Legends का यह निर्णय सही साबित हुआ. सचिन और ओझा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 46 रन की पार्टनर शिप की. India Legends की तरफ से अर्ट बिन्नी ने सर्वाधिक 82 रन की पारी खेली. सचिन तेंदुलकर 15 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए.

Imageइसके बाद नमन भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे गये. सुरेश रैना ने 22 गेंदों में 33 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. युवराज सिंह मैच में फ्लॉप रहे और 8 गेंद में 6 रन बना सके. India Legends vs South Africa Legends, 1st Match में इंडिया लीजेंड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाये.

Imageइंडिया लीजेंड्स की तरफ से युसूफ पठान ने 4 गगनचुंबी छक्के और एक चौका जड़ते हुए 15 गेंदों पर 35 रन बनाये. India Legends की तरफ से बिन्नी सर्वोच्य स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे. India Legends की तरफ से बिन्नी ने 82 रन की पारी खेली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में सहवाग (75 रन) को पीछे छोड़ा.

ImageIndia Legends की तरफ से खेलते हुए सहवाग ने पहले सीजन में 75 रन बनाये थे. इंडिया ने पठान और बिन्नी के दम पर आखिरी पांच ओवरों में भारत ने 79 रन बनाए. बता दें रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिसे 4 शहरों में कुल 23 मैच खेलने हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *