BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

404 रन की नाबाद पारी खेल भारतीय ने रचा इतिहास, 76 साल का सूखा खत्म, टूट गया ब्रायन लारा का रिकॉर्ड!

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है| 400 रन का आंकड़ा पार लारा ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक इतिहास रच दिया था| लारा का यह रिकॉर्ड आजतक कायम है| वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो 10 बार 400 रन के आंकड़े को पार किया जा चुका है। हाल ही में भारतीय खिलाड़ी ने रेड बॉल क्रिकेट में इतिहास रचा और 404 रनों की नाबाद व ऐतिहासिक पारी खेल डाली।

Cooch Behar ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक के बल्लेबाज प्रखर चतुर्वेदी ऐतिहासिक पारी खेलकर इतिहास रचा। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 404 रनों की ऐतिहासिक और नाबाद पारी खेली। इस मैच में प्रखर ने 638 गेंदों का सामना किया और नाबाद 404 रन बनाए। प्रखर चतुर्वेदी की इस ऐतिहासिक पारी में 46 चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके साथ ही प्रखर चतुर्वेदी कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं। वहीं आपको बता दें फर्स्ट क्लास क्रिकेट यानी रेड बॉल क्रिकेट में यह किसी भी भारतीय का दूसरा सबेस बड़ा स्कोर है।

मैच में मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए 380 रन बनाए थे। जवाब में कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 890 रनों का विशाल स्कोर 8 विकेट खोकर बना लिया। इस पारी में ओपनिंग से अंत तक खेलते हुए सलामी बल्लेबाज प्रखर चतुर्वेदी ने 404 रन नाबाद बनाए। वहीं हर्षिल धरमानी ने 169 रनों की पारी खेली। मुकाबले में कर्नाटक की तरफ से राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ सिर्फ 22 रन ही बना पाए।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय

१- भाउसाहेब बाबासाहेब निम्बाल्कर- 443 रन नाबाद, बनाम कथियावार, पुणे 1948 (रणजी ट्रॉफी)
२- प्रखर चतुर्वेदी- 404 रन नाबाद, बनाम मुंबई, 2023-24 (कूच बिहार ट्रॉफी)
३- पृथ्वी शॉ- 379 रन, बनाम असम, 2022-23 (रणजी ट्रॉफी)
४- संजय मांजरेकर- 377 रन, बनाम हैदराबाद, 1991 (रणजी ट्रॉफी)
५- मतुरी वेंकट श्रीधर- 366 रन, बनाम आंध्र, 1994 (रणजी ट्रॉफी)

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f