CRICKET

400 रन बनाकर भी हारी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान 21 रन से जीता, फख़र जमान ने ठोका तूफानी शतक

वर्ल्ड कप में करो या मरो की स्थिति वाले मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया. बैंगलोर में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 401 रन बनाए. इसके जवा…

वर्ल्ड कप में करो या मरो की स्थिति वाले मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया. बैंगलोर में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 401 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बना लिए थे. जिसके बाद मैदान में बारिश आ गई.  बारिश चलते पाकिस्तान को 41 ओवर में 342 रन का लक्ष्य दिया गया. लेकिन खेल केवल 3 ओवर का चल सकता और फिर से बारिश हो गई. जिसके बाद पाकिस्तान को 21 रन से विजेता घोषित किया गया. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने नाबाद 66 और फख़र जमान 126 रन बनाकर की पारी खेली. फखर ने वर्ल्ड कप में पहली बार शतक जमाया है, जबकि बाबर ने मौजूदा सीजन में चौथी फिफ्टी पूरी की है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं. उसके 8 मैच में 8 अंक हो गए हैं.

फख़र जमान ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी फख़र जमान ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की. उन्होने 63 गेंदों पर शतक पूरा किया. जमान 81 गेंदों पर 126 रन बनाकर खेल रहें हैं. इस पारी के साथ ही जमान ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

फखर जमान वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 63 बॉल पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने इमरान नजीर का रिकॉर्ड तोड़ा. इमरान ने 2007 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 95 बॉल पर सेंचुरी बनाई थी.

इसके अलावा फख़र जमान पाकिस्तान वनडे क्रिकेट के इतिहास में 11 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. इससे पहले उन्होने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 193 रन की पारी में 10 छक्के लगाए थे. इसके अलावा  2010 में अब्दुल रज्जाक ने 102 रन की पारी में 10 छक्के जड़े थे. 1996 में शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक बनाया था. इस मैच में अफरीदी ने 11 छक्के जड़े थे.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *