BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

40 साल के हुए डेल स्टेन, आजतक नहीं टूटे उनके ये 6 महारिकॉर्ड, नंबर 1 के आस-पास भी नहीं भटकते आज के गेंदबाज

Happy Birthday Dale Steyn: दक्षिण अफ्रीका (south africa) के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) का आज 40वां बर्थडे है. डेल स्टेन (Dale Steyn) का जन्म 27 जून 1983 को दक्षिण अफ्रीका के फालाबोरवा में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था. डेल स्टेन (Dale Steyn) के पिता का नाम विलेम स्टेन और मां का नाम नहीं है.

डेल स्टेन (Dale Steyn) की एक छोटी बहन है जिसका नाम केरी यंग है. डेल स्टेन (Dale Steyn) को बचपन से ही दौड़ने वाले खेल पसंद थे. शुरुआत में डेल स्टेन (Dale Steyn) बिना जूतों के ही गेंदबाजी का अभ्यास किया करते थे. 11 साल की उम्र में डेल ने पहली बार क्रिकेट खेलना शुरू किया था. बचपन से ही मछली पकड़ने का शौक रखने वाले स्टेन मैदान पर बल्लेबाजों का शिकार करते थे. आइये जानते हैं उनके कुछ रिकार्ड्स-

  • आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज़्यादा दिन नंबर रहने का रिकॉर्ड पूर्व साउथ अफ्रीका तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन (Dale Steyn) के पास है. स्टेन अपने करियर में टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज़्यादा 2343 दिनों तक अव्वल नंबर पर रहे हैं. इस मामले कोई भी गेंदबाज़ डेल स्टेन के आसपास भी नहीं है.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज़्यादा दिन नंबर वन रहने वाले गेंदबाज़ (टॉप-5)
1. डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)- 2343 दिन.
2. कर्टली एम्ब्रोस – 1719 दिन.
3. मुरलीधरन – 1711 दिन.
4. पैट कमिंस – 1466 दिन.
5. ग्लेन मैकग्राथ – 1306 दिन.

  • डेल स्टेन (Dale Steyn) दुनिया के इकलौते तेज गेंदबाज हैं जिन्‍होंने 9 टेस्‍ट खेलने वाले देशों के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया. साथ ही कम से 200 विकेट लेने के बाद डेल स्टेन (Dale Steyn) स्‍ट्राइक रेट (42.3) सबसे अच्‍छा है
  • इसके अलावा डेल स्टेन (Dale Steyn) दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 500 से अधिक रन बनाये है. डेल स्टेन (Dale Steyn) अब 119 पारियों में 1251 रन बना चुके है.
  • डेल स्टेन (Dale Steyn) ने अगस्त 2019 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. डेल स्टेन (Dale Steyn) ने 93 टेस्ट में 439 विकेट झटके, जिनमें 26 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया. डेल स्टेन (Dale Steyn) दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. दिसंबर 2018 में डेल स्टेन (Dale Steyn) ने शॉन पोलाक (422 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की थी.
  • इसके अलावा डेल स्टेन (Dale Steyn) ने 125 वनडे मैचों में 196 विकेट और 47 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 64 विकेट लिए हैं.
  • दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) गेंदों के मामले में सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f