CRICKET

’38 रन पर सिमटा हांगकांग भारत से 2 रन से जीता’ पाक की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया का उड़ा मजाक

पाकिस्तान (Pakistan) ने हांगकांग को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के मैच (Pakistan vs Hong Kong) में 155 रन से शिकस्त दी. पाक के (Pakistan) रिजवान को उनकी 78 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया,

https://twitter.com/AliAmmad08/status/1565749400424652805

आपको बता दें ह ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच था. इस जीत के साथ पाकिस्तान (Pakistan) की टीम ने सुपर 4 स्टेज में प्रवेश कर लिया है. सुपर चार में पाक (Pakistan) का अगला मुकाबला भारत से होगा. हांगकांग की टीम 194 रन का पीछा करते हुए सिर्फ 38 रन पर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान (Pakistan) के शादाब खान (4), मोहम्मद नवाज (3) और नसीम शाह (2) ने धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. पाक की जीत के बाद टीम इंडिया को ट्रोल किया जा रहा है. आपको बता दें कुछ समय पहले टीम इंडिया 36 रन पर सिमट गयी थी.

Imageवहीं मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए. पाक की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 57 गेंद पर नाबाद 78 रन बनाए. फखर जमान ने 53 रन की पारी खेली.

Imageआखिर में खुशदिल शाह ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. शाह ने अपनी आतिशी पारी में 5 छक्के लगाए. हांगकांग के लिए एहसान खान ने दो विकेट चटकाए. पाक की रनों के हिसाब से ये सबसे बड़ी जीत है.

Imageपाकिस्तान (Pakistan): मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *