BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

37 छक्के 46 चौके… 517 रन, टी20 में आया रनों का सैलाब, टूटा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में रनों का ऐसा सैलाब पहले कभी नहीं देखा गया. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में चौकों छक्कों की ऐसी आंधी आई की तमाम रिकॉर्ड धाराशाही हो गए. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 259 रन का विशाल स्कोर बनाकर भी हार गई.

चार्ल्स पर भारी डीकॉक की पारी

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 259 रन बनाए थे. उसके लिए जॉनसन चार्ल्स ने 46 गेंदों पर 118 रनों की पारी खेली,लेकिन उनकी पारी पर क्विंटन डिकॉक का शतक भारी पड़ गया और साउथ अफ्रीका ने सात गेंद पहले ये लक्ष्य हासिल करते हुए इतिहास रच दिया. ये टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल की गई सबसे बड़ी जीत है.

साउथ अफ्रीका की जीत में अहम रोल निभाया डिकॉक और उनके ओपनिंग पार्टनर रीजा हैंड्रिक्स ने. डिकॉक ने 44 गेंदों पर नौ चौके और आठ छक्कों की मदद से 100 रनों की पारी खेली. रीजा ने 28 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. अंत में कप्तान एडन मार्कराम ने नाबाद 38 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई.

चकनाचूर हुए कई रिकॉर्ड

इस मैच में दोनों टीमों ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. ये टी20 इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज है. इसके अलावा डिकॉक ने इस मैच में महज 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनका सबसे तेज अर्धशक है. इसके बाद डिकॉक ने महज 43 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था जो उनका टी20 में सबसे तेज शतक है जबकि साउथ अफ्रीका की तरफ से ये टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक हैं. उनसे पहले डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर शतक जमाया था.उन्होंने ये शतक बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था जो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक है.

Image

इसी मैच में चार्ल्स ने 39 गेंदों पर शतक पूरा किया था और ये वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक है. चार्ल्स की पारी हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सकी.

वेस्टइंडीज ने जो विशाल स्कोर खड़ा किया था उसके सामने साउथ अफ्रीका को तेज और मजबूत शुरुआत की जरूरत थी जो डिकॉक ने हैंड्रिक्स के साथ मिलकर टीम को दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 152 रन जोड़े. इन दोनों ने पावरप्ले में 102 रन जोड़े थे जो टी20 इंटरनेशनल मैच में पावरप्ले में किसी भी टीम बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.

वेस्टइंडीज ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज ने इस पारी में 22 छक्के मारे और इसी के साथ उसने टी20 इंटरनेशनल में एक मैच में एक टीम द्वारा मारे गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बराबर कर लिया. चार्ल्स के अलावा वेस्टइंडीज के लिए काइल मायेर्स ने 27 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए. अंत में रोमारियो शेफर्ड ने 18 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए. इस मैच में वेस्टइंडीज ने तो 22 छक्के लगाए लेकिन साउथ अफ्रीका ने 15 छक्के ही मारे यानी सात छक्के कम और फिर भी सात गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f