CRICKET

30 साल पुराना हिसाब चुकता, इंग्लैंड ने पाक को हरा जीता वर्ल्डकप, 12 साल में तीसरी बार बने चैंम्पियन

आस्ट्रेलिया में आयोजित आठवें टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्वक…

आस्ट्रेलिया में आयोजित आठवें टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्वकप अपने नाम कर लिया.

पाकिस्तान के 137 रनो के जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की. इस दौरान बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रन की पारी खेली. कप्तान बटलर ने 26, ब्रूक ने 20 और मोईऩ अली ने 19 रन बनाए.

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए. मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज शुरू से ही दबाव में दिखे, मसूद (36), बाबर (32) के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. रिजवान ने 15 और शादाब 20 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए कुरैन ने तीन विकेट लिए. दो-दो विकेट राशिद और जॉर्डन को मिले. वहीं एक विकेट स्टोक्स को मिला.

30 साल पुराना बदला पूरा
इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के साथ 30 साल पुराना हिसाब चुकता कर दिया. 1992 में खेले गए वर्ल्डकप के फाइनल पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था. वहीं पिछले 12 सालों में इंग्लैंड की यह तीसरी खिताबी जीत है. इससे पहले 2010 टी20 विश्वकप में उसने ऑस्ट्रेलिया, 2019 वनडे विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *