CRICKET

दुनिया की इन 3 महंगी चीजों के मालिक हैं धोनी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन लग्जरी लाइफ जीते हैं. दुनिया की एक से बढ़कर एक शानदार चीजें धोनी के पास इस समय मौजूद हैं. आपको ये तो पता ही होगा कि धोनी दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार हैं. वो सबसे अमीर क्रिकेटर्स की लिस्ट में भी आते हैं. वर्तमान समय में उनकी नेट वर्थ लगभग 111 मिलियन डॉलर (लगभग 796 करोड़ रूपये) हैं. आइए एक नजर डालते हैं धोनी की आलीशान चीजों की लिस्ट पर.

dhoni_car.jpeg1) महंगी कार
आप सभी को पता है कि धोनी गाड़ियों का बहुत शौक रखते हैं. उनके पास पोर्से 911 है और इसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रूपए है. इसके अलावा ऑडी Q7 भी उनके पास हैं और इसकी कीमत 88 लाख रूपए हैं. हमर H2 भी धोनी ने खरीदी थी. इसकी कीमत भी लगभग 75 लाख रूपए है. धोनी के पास GMC Sierra भी है और ये लगभग 32 लाख की है. इसके अलावा भी धोनी के पास लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, टोयोटा कोरोला और महिंद्रा स्कार्पियो मौजूद हैं.

dhona_bikes.jpeg2) महंगी बाइक्स
कहा जाता है कि धोनी के पास कुल 23 बाइक हैं. बाइक रखने के लिए धोनी काफी मशहूर हैं. धोनी की फेवरेट बाइक हार्ले डेविडसन फैटब्वॉय है और इसकी कीमत लगभग 17 लाख रूपए है. उनके पास कंफेडरेट हेलकट एक्स 132 है और इसकी कीमत 60 लाख रूपए है. इसके अलावा उनके पास कावासाकी निंजा एच 2 भी है, इसकी कीमत 29 लाख रूपए है. इसके अलावा भी उनके पास यमहा थंडरकैट, बुलेट भी है.

dhoni-watch.jpg3) घड़ी
धोनी को घड़ियों का भी बहुत शौक है. उनके पास 26 लाख रूपए की महंगी खड़ी है. धोनी के पास Audemars Piguet Royal Oak Offshore Bumble Bee घड़ी है. इस कंपनी की घड़ियां बहुत ही महंगी होती है. इसके अलावा भी धोनी के पास कई घड़िया मौजूद हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *