CRICKET

28 के हुए बाबर आज़म, सभी 16 कप्तानों के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन, देखें VIDEO

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप का आयोजन कल (16 अक्टूबर) से होने जा रहा है. इससे एक दिन पहले सभी 16 टीमों के कप्तान 'कैप्टन डे' मौके पर फोटो शूट के लिए एक साथ नज़र आए. इस मौके पर पाकिस्तान के क…

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप का आयोजन कल (16 अक्टूबर) से होने जा रहा है. इससे एक दिन पहले सभी 16 टीमों के कप्तान ‘कैप्टन डे’ मौके पर फोटो शूट के लिए एक साथ नज़र आए. इस मौके पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का 28वां बर्थडे भी सेलिब्रेट किया गया.

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म के लिए तो ये दिन कुछ ज्यादा ही खास रहा, क्योंकि 15 अक्टूबर को उनका 28वां जन्मदिन सभी टीमों के कप्तानों ने एक साथ सेलिब्रेट किया. जिसकी वीडियो और तस्वीरें सामने आई है.

https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1581152727328907265?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1581152727328907265%7Ctwgr%5E2e2bcd9dd977fb14e62b6c3f9468ddb6e7eb0df1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fcricket%2Fbabar-azam-celebrated-birthday-with-all-15-captains-see-photos-hindi-3433587

तस्वीरों में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच समेत दुनिया भर की सभी टीमों के कप्तान इस मौके पर मौजूद थे. बाबर आज़म ने जन्मदिन का केक काटा और सभी ने मिलकर पाकिस्तानी कप्तान को बधाई दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विश्व कप का ओपनिंग मुकाबला 16 अक्टूबर को श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को होना है. आपको बता दें कि पिछले दिनों दोनों ही टीमें हमें एशिया कप में खेलती हुई नज़र आई थी. दोनों ही टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे. जिसमें से एक में भारत और एक में पाकिस्तान ने बाज़ी मारी थी.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *