BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

25 छक्के-63 चौके, 672 रनों की जंग में हारा पाकिस्तान, पॉइंट टेबल में उलटफेर, इंग्लैंड को लगा झटका, टूटे कई रिकॉर्ड

ICC Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दो मैचों में हार के बाद अब लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पांच बार की चैंपियन टीम ने पिछले मैच में श्रीलंका को हराने के बाद, अब पाकिस्तान को 62 रनों से हराकर पॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेले गये मैच में कंगारू टीम के लिए बल्लेबाजी में डेविड वॉर्नर ने 163 और मिचेल मार्श ने 121 रनों की बेहतरीन पारियां खेली। इसके बाद गेंदबाजी में एडम जैम्पा ने पाकिस्तान बल्लेबाजों को स्पिन के जाल में फंसाया।

Australia vs Pakistan, 18th Match

मैच (Australia vs Pakistan, 18th Match) में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम महज 305 रन ही बना सकी। मैच (Australia vs Pakistan, 18th Match) में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 259 रनों की जबरदस्त ओपनिंग पार्टनरशिप मार्श और डेविड वॉर्नर के मध्य हुई।

इसके बाद पाक गेंदबाजों ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया के अगले 9 विकेट महज 108 रन में ही गिर गए। जवाब में 368 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक 64 और ओपनर इमाम उल हक 70 ने पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी की। इसके बाद पाकिस्तान का मध्यक्रम कुछ खास नहीं कर सका।

Imageपाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम फ्लॉप रहे और महज 18 रन बनाकर आउट हो गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी पाकिस्तानी टीम 45.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी। इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जैम्पा ने फिरकी से बल्लेबाजों को खूब छकाया। जम्पा ने 10 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट झटके। जम्पा ने मोहम्मद रिजवान को भी आउट कर वनडे करियर का 150वां विकेट भी हासिल किया। उनके अलावा मार्कस स्टॉयनिस ने दो बड़े विकेट लिए। साथ ही कप्तान पैट कमिंस ने भी दो विकेट अपने नाम किए। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को 1-1 विकेट मिला।

जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम छठे से चौथे स्थान पर आ गई है। वहीँ पाक टीम चौथे से पांचवें स्थान पर आ गई है। इंग्लैंड की टीम पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f