BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

22 छक्के-66 चौके व 688 रन, बाबर की दरियादिली से हारा पाक, ऑस्ट्रेलिया को थाली में सजाकर दी जीत

Pakistan vs Australia, 10th Warm-up game: हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में 10वां अभ्यास मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच खेला गया। दसवें अभ्यास मैच को ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia Cricket Team) ने 14 रनों से अपने नाम किया।

मैच (Pakistan vs Australia, 10th Warm-up game) में पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 351/7 का स्कोर खड़ा किया| पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की टीम जवाब में स्कोर के करीब पहुंचकर 337 रनों पर ढेर हो गई| इस तरह से पाकिस्तान टीम ने मुकाबले (Pakistan vs Australia, 10th Warm-up game) को 14 रनों से गंवा दिया।

Pakistan vs Australia, 10th Warm-up game

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पाक गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की| डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने 33 गेंदों पर 48 रन बनाये तो मार्श ने तीन छक्के जड़ते हुए 31 रनों का योगदान दिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने 6 छक्कों से खेली 77 रन की पारी

अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ केवल 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| वहीं मध्यक्रम में मार्नस लैबुशेन ने 31 गेंद पर 40 और एलेक्स कैरी ने 11 रन बनाये। आखिर में ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और जोश इंग्लिश ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तूफानी पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 6 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 77 रन, कैमरन ग्रीन ने 4 चौके और छक्का जड़ते हुए नाबाद 50 और इंग्लिश ने 8 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 48 रनों की पारी खेली।

पाक का टॉप आर्डर बिखरा

352 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की| हालांकि इसके बाद टीम ने 83 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए। फखर जमान ने 22, इमाम-उल-हक ने 16, अब्दुल्लाह शफीक ने 12 और शादाब खान ने 9 रन का योगदान दिया। इसके बाद 5वें विकेट के लिए इफ्तिखार अहमद और बाबर आजम ने 146 रनों की शतकीय साझेदारी की।

इफ्तिखार अहमद-बाबर का धमाल, रिटायर हर्ट होना पड़ा भारी

अनुभवी इफ्तिखार अहमद ने 6 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 83 रन बनाये| वहीं कप्तान बाबर आजम 90 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। बाबर आजम ने अपनी इस पारी में 59 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के जड़े। पाकिस्तान के लिए अंतिम ओवरों में मोहम्मद नवाज ने अर्धशतक जमाया| हालांकि पाकिस्तान की पूरी टीम 337 रनों पर सिमट गई।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f