CRICKET

21 छक्के-39 चौके, गेल ने 55 गेंद खेल मचाई तबाही, पीटरसन की धुआंधार पारी, 434 रन की जंग में जीती गंभीर की सेना

Legends League Cricket 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket 2023) के एलिमिनेटर मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 12 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पार्थिव पटेल की कप्तानी वाल…

Legends League Cricket 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket 2023) के एलिमिनेटर मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 12 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन का स्कोर खड़ा किया|

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट पर 211 रन ही बना सकी। इसुरु उदाना को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी (1/22) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसके साथ ही इंडिया कैपिटल्स ने क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उनका सामना पहले क्वालीफायर में हारने वाली मणिपाल टाइगर्स से होगा।

Gujarat Giants vs India Capitals, Eliminator

सूरत (Lalabhai Contractor Stadium, Surat) में गुजरात जायंट्स के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया| पार्थिव पटेल का यह गलत साबित हुआ। आमंत्रण पर पहले खेलने उतरी इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत काफी शानदार रही। सलामी बल्लेबाज किर्क एडवर्ड्स और कप्तान गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में ही 65 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। एडवर्ड्स ने 20 गेंद पर 26 रन बनाए, वहीं गौतम गंभीर ने 30 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की धांसू पारी खेली।

मिडिल ऑर्डर में केविन पीटरसन ने 15 गेंद पर तीन गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 26 और रिकार्डो पॉवेल ने 22 गेंद पर 28 रन का योगदान दिया। इसके अलावा बेन डंक ने भी 10 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 30 रनों की पारी खेली। जवाब में टार्गेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स के लिए सलामी बल्लेबाज जैक कैलिस सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक झुनझुनवाला भी सिर्फ 13 रन ही बना सके।

हालांकि दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल एक छोर पर टिके रहे और 55 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में केविन ओ ब्रायन ने उनका अच्छा साथ दिया और 33 गेंद पर 7 चौके और एक छक्का जड़ते हुए 57 रन बनाए। हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बाकी खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला पाए। Gujarat Giants vs India Capitals, Eliminator में इसुरु उदाना ने 4 ओवर में 22 रन देकर क्रिस गेल का अहम विकेट चटकाया।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *