CRICKET

2 शतक-2 फिफ्टी, संजू सैमसन की टीम ने की रनों की बारिश, श्रेयस ने गेंद से मचाया धमाल, हारी जाधव की टीम

Vijay Hazare Trophy 2023: विजय हज़ारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2023-24) में शनिवार को प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में केरल ने महाराष्ट्र को 153 रन से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। वहीं…

Vijay Hazare Trophy 2023: विजय हज़ारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2023-24) में शनिवार को प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में केरल ने महाराष्ट्र को 153 रन से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में बंगाल ने गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। इन मुकाबलों की विजेता टीम को क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने का मौका मिला। आइये नजर डालते हैं इन मुकाबलों के हाल पर:

केरल vs महाराष्ट्र (Kerala vs Maharashtra, 2nd Preliminary quarter final)

राजकोट (Saurashtra Cricket Association Stadium C, Rajkot) में खेले गये मुकाबले में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 383/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के ओपनर्स का जबरदस्त शतक रहा| केरल के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जड़ते हुए पहले विकेट के लिए 218 रनों की शुरुआत दिलाई। रोहन कुन्नूमल ने 95 गेंदों में 120 और कृष्णा प्रसाद ने 137 गेंदों में 144 रनों की शतकीय पारी खेली।

विष्णु विनोद ने 43 और अब्दुल बासित ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 35 रनों की नाबाद पारी खेली। केरल टीम के कप्तान संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 29 रन बनाकर आउट हो गए। महाराष्ट्र की तरफ से चार गेंदबाजों प्रदीप, मनोज, घोष व अजीम काजी ने एक-एक विकेट चटकाया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र की टीम 37.4 ओवर में सिर्फ 230 रन बनाकर सिमट गई। महाराष्ट्र की तरफ से ओम भोसले ने 71 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली| भोसले अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कौशल ताम्बे ने भी 50 रनों का योगदान दिया। हालाँकि, अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कप्तान केदार जाधव भी फ्लॉप रहे और उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाये। केरल की तरफ से श्रेयस गोपाल ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *