BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

199 रन पर आउट हुए एंजेलो मैथ्यूज, तोड़ा बाबर आजम-कोहली का रिकॉर्ड, बने 144 साल के सबसे बदनसीब बल्लेबाज

टेस्ट सीरीज का पहला मैच Bangladesh vs Sri Lanka के मध्य खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) दोहरा शतक जमाने से चूक गए. मैथ्यूज 199 रन की मैराथन पारी खेलने के बाद आउट हुए. मैथ्यूज ने अपनी 199 रन की पारी में 397 गेंद का सामना किया.

मैथ्यूज ने अपनी पारी में 19 चौके और 1 छक्का लगाया. श्रीलंकाई दिग्गज की पारी कम पर श्रीलंका ने पहली पारी में 397 रन का स्कोर खड़ा किया. मैथ्यूज ने 199 रन की पारी खेलकर इस साल सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में बाबर आजम (196 रन) को पीछे छोड़ा. वहीं इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मैथ्यूज कोहली से आगे निकल गये हैं.

मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

दरअसल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैथ्यूज इकलौते ऐसे अनलकी बल्लेबाज बन गए हैं जो टेस्ट में 99 रन और 199 र पर आउट हुए हों. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज 99 और 199 रन पर टेस्ट क्रिकेट में आउट नहीं हुआ था.

मैथ्यूज साल 2009 में मुंबई में खेले गए भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे तो वहीं अब 2022 में चटगाँव में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में 199 रन पर आउट हो गए हैं. वैसे मैथ्यूज टेस्ट क्रिकेट में 199 रन पर आउट होने वाले दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं.

वहीं श्रीलंका के केवल दूसरे बल्लेबाज बने हैं. मैथ्यूज से पहले टेस्ट में 199 रन पर मुदस्सर नज़र, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मैथ्यू इलियट, सनथ जयसूर्या, स्टीव वॉ, यूनिस खान, इयान बेल, स्टीव स्मिथ, केएल राहुल, डीन एल्गरी और फाफ डु प्लेसिस आउट हो चुके हैं. श्रीलंका की बात करें तो टेस्ट में सनथ जयसूर्या भी 199 रन पर आउट हुए हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f