CRICKET

18 छक्के-31 चौके, पाक के दो बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, उंमुक्त चंद की टीम ने जीता मैच, तमीम इकबाल ने उड़ाया गर्दा

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 9 जनवरी को दो मैच खेले गए। पहले मैच में कोमिला विक्टोरियंस को सिलहट स्ट्राइकर्स ने हरा दिया। दूसरे मैच (Chattogram Challengers vs Khulna Tigers) में चटगांव चैलेंजर्स ने खुलना टाइगर्स को धमाकेदार अंदाज में पराजित कर दिया। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से एक-एक शतक देखने को मिला।

आज के पहले मुकाबले में सिलहट स्ट्राइकर्स ने कोमिला विक्टोरियंस को 5 विकेट के अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोमिला ने 6 विकेट पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जाकिर अली थे। जाकिर अली के बल्ले से 43 गेंदों में नाबाद 57 रन की पारी आई। उनके अलावा डेविड मलान ने भी 37 रनों का उपयोगी योगदान दिया।

सिलहट के लिए थिसारा परेरा और मोहम्मद आमिर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और अपनी टीम के लिए 2-2 विकेट झटके। जवाबी पारी में खेलते हुए सिलहट ने इस स्कोर को 5 विकेट पर हासिल कर लिया। सिलहट ने 150 रन बनाए।

उनके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तौहीद हृदोय थे। हृदोय ने 37 गेंदों में 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली। खुशदिल शाह और मोहम्मद नबी ने कोमिला के लिए 2-2 विकेट झटके।

Chattogram Challengers vs Khulna Tigers

दूसरे मैच में चटगांव चैलेंजर्स ने खुलटाइगर्स को 9 विकेट से हरा दिया। उंमुक्त चंद की टीम Chattogram Challengers vs Khulna Tigers मैच में खुलना टाइगर्स ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 178 रन बनाए।

आज़म खान ने अकेले टीम को यहां तक पहुंचा दिया। उन्होंने 58 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली। तमीम इकबाल ने भी 40 रनों की पारी खेली। चटगांव के लिए अबु जायेद ने 2 विकेट झटके। जवाबी पारी में खेलते हुए चटगांव ने भी उसी अंदाज में बैटिंग की। उस्मान खान और मैक्स ऑडॉव्ड ने पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े।

मैक्स 58 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उस्मान खान ने शतक जमा दिया। वह 58 गेंद में 103 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह चटगाँव ने 1 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 18 छक्के और 31 चौके लगे|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *