CRICKET

18 छक्के-14 चौके, अमेरिका में फिर गरजा युसूफ पठान का बल्ला, छोटे पठान हुए फ्लॉप, जीती युवराज-गंभीर की टीम

US Masters T10 League 2023: यूएस मास्टर्स टी10 लीग ( US Masters T10 League 2023) में सोमवार को हुए पहले मुकाबले (New Jersey Legends vs California Knights, 2nd Match (Rescheduled)) में न्यु जर्सी लेजें…

US Masters T10 League 2023: यूएस मास्टर्स टी10 लीग ( US Masters T10 League 2023) में सोमवार को हुए पहले मुकाबले (New Jersey Legends vs California Knights, 2nd Match (Rescheduled)) में न्यु जर्सी लेजेंड्स ने कैलिफोर्निया नाइट्स को 6 विकेट से पराजित किया। वहीं एक और मुकाबले में अटलांटा राइडर्स ने न्युयॉर्क वारियर्स को 7 विकेटों से शिकस्त दी।

New Jersey Legends vs California Knights, 2nd Match (Rescheduled)

रीशेड्यूल्ड किये गये लीग के दूसरे मैच (New Jersey Legends vs California Knights, 2nd Match (Rescheduled)) में कैलिफोर्निया नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान आरोन फिंच ने 31 गेंद पर 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 75 रन बनाए। वहीं मिलिंद कुमार ने 14 गेंद पर चार चौके और एक छक्का जड़ते हुए 27 रनों की पारी खेली।

जवाब में न्यु जर्सी ने लक्ष्य को 9.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज जेसी रायडर ने 19 गेंद पर 20 रन बनाए। वहीं नमन ओझा ने 11 गेंद पर 02 चौके और दो छक्के जड़ते हुए 25 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यूसुफ पठान ने 11 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *