CRICKET

16 छक्के-18 चौके, जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, गुरबाज ने की छक्कों की बारिश, आखिरी गेंद पर हारी टीम

Zim Afro T10 2023: जिम-एफ्रो टी10 लीग (Zim Afro T10 2023) का आयोजन जिम्बाब्वे में हो रहा है| विश्व क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर्स से सजी Zim Afro T10 2023 में बुधवार 26 जुलाई को कुल मिलाकर तीन मैच खेले…

Zim Afro T10 2023: जिम-एफ्रो टी10 लीग (Zim Afro T10 2023) का आयोजन जिम्बाब्वे में हो रहा है| विश्व क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर्स से सजी Zim Afro T10 2023 में बुधवार 26 जुलाई को कुल मिलाकर तीन मैच खेले गए। हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे (Harare Sports Club, Harare) में खेले गये पहले मैच में बुलावायो ब्रेव्स ने केपटाउन सैम्प आर्मी को 3 रन से पराजित किया।

Bulawayo Braves vs Cape Town Samp Army, 16th Match

मैच (Bulawayo Braves vs Cape Town Samp Army, 16th Match) में बुलावायो ब्रेव्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 125 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काया ने 31 गेंद पर04 चौके और दो छक्को की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। इसके अलावा रयान बर्ल ने 2 छक्के जड़ते हुए 9 गेंद पर 19 और कप्तान सिकंदर रजा ने भी 02 छक्कों की मदद से 7 गेंद पर 19 रन बनाए। आखिर में ब्यो वेबस्टरन ने भी 8 गेंद पर 23 रनों की नाबाद पारी खेली।

जवाब में केपटाउन सैम्प आर्मी 4 विकेट पर 122 रन ही बना पाई। Cape Town Samp Army के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 18 गेंद पर 05 छक्के और 03 चौके जड़ते हुए 45 रन बनाए। इसका अलावा भानुका राजपक्षे ने 20 रन और करीम जमात ने 12 रन बनाये|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *