CRICKET

14 छक्के-30 चौके, पाक में 10 ओवर के मैच में आया रनों का सैलाब, रज्जाक की टीम को रौंद फाइनल में तौफीक उमर की टीम

पाक में खेली जा रही MEGA STARS LEAGUE 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच पिंडी बॉयज और पेशावर पठांस के मध्य खेला गया. मैच में पिंडी बॉयज की टीम ने (PINDI BOYS won by 36 Run(s) (12/24/2022)) ने 36 रन से जीत दर्ज की.

पहले खेलते हुए पिंडी बॉयज की तरफ से सलमान ने 4 छक्के जड़कर 30 रन बनाये. वहीं अहमर अशफाक ने 8 गेंद पर 31 रन और माज खुर्रम ने 3 छक्के जड़ते हुए 34 रन बनाये. आखिर में मुस्तुफा ने 13 गेंद पर 30 रन और अब्दुल ने 3 गेंद पर 11 रन बनाये.

जवाब में PESHAWAR PATHANS की तरफ से जुल्कफिल ने 7 गेंद पर 30 रन, सामी खान ने 9 गेंद पर 2 छक्के जड़ते हुए 26 रन कूटे. मिस्बाह उल हक़ ने 17 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 29 रन कूटे. PESHAWAR PATHANS की टीम निर्धारित 10 ओवर्स में 115/8 रन बना सकी.

पिछले मैच का हाल-

MEGA STARS LEAGUE 2022 का 15वां मैच पेशावर पठांस और इस्लामाबाद रॉयल्स के मध्य खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए PESHAWAR PATHANS ने 10 ओवर में 144 रन का स्कोर खड़ा किया. PESHAWAR PATHANS की तरफ से अब्दुल रज्जाक ने 11 गेंद पर 3 छक्के जड़ते हुए 25 रन बनाये.

वहीं मिस्बाह उल हक़ ने 2 छक्के जड़ते हुए आखिर में 6 गेंद पर 13 रन कूट दिए. इस्लामाबाद की तरफ से मोहसिन ने तीन विकेट लिए जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ISLAMABAD ROYALSकी टीम निर्धारित दस ओवर में 97/7 रन ही बना सकी. ISLAMABAD ROYALS की तरफ से फैसल ने 12 गेंद पर 30 रन बनाये. पेशावर की तरफ से हमजा शाह ने तीन विकेट हासिल किये.

https://youtu.be/l4T2JpvySdU

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *