BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

12 साल बाद टीम इंडिया में लौटे उनादकट ने रचा इतिहास, बना दिया ऐसा अद्भुत रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका टेस्ट में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया एकमात्र बदलाव के साथ उतरी है, इस बदलाव ने सभी को चौंका दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले टेस्ट मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे कुलदीप यादव को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह टीम में 12 साल बाद एक तेज गेंदबाज जयदेवन उनादकट की वापसी हुई है.

टीम इंडिया में 12 साल बाद वापसी कर करने वाले जयदेव उनादकट ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है. वह दो टेस्ट मैच खेलने के बीच ज्यादा अंतराल के मामले में अब नंबर पर पहुंच गए हैं. जयदेव से पहले और इस मुकाबले के बीच कुल 118 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस सूची में उनादकट दूसरे नंबर पर हैं.

  • 142 गैरेथ बैटी (2005-16)
  • 118 जयदेव उनादकट (2010-22)*
  • 114 मार्टिन बिकनेल (1993-03)
  • 109 फ़्लॉइड रीफ़र (1999-09)
  • 104 यूनुस अहमद (1969-87)
  • 103 डेरेक शेकलटन (1951-63)
  • 87 दिनेश कार्तिक (2010-18)

आपको बता दें कि जयदेव उनादकट ने 2010 में टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उस समय उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच, सेंचुरियन में खेला था. अब 12 साल के लंबे इंतजार और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें यह ईनाम मिला है.

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मोहम्मद शमी के चोटिल होन के बाद टीम में शामिल किया गया था. मोहम्मद शमी इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे, जब टेस्ट सीरीज शुरू हुई तब भी शमी पूरी तरह नहीं उबर पाए, लिहाजा उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर उनादकट को मौका मिला.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f