CRICKET

10 बल्लेबाज 15 रन, अकील हुसैन-करुणारत्ने के सामने थर्र-थर्र काँपे दिल्ली के बैटर, जीती मोहम्मद आमिर की टीम

T10 League 2023: टी10 लीग 2023 (T10 League) में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। T10 League 2023 में 04 दिसम्बर को पहले मैच में न्युयॉर्क स्ट्राइकर्स ने दिल्ली बुल्स को महज 31 रन पर समेटकर 67 रनों से बुर…

T10 League 2023: टी10 लीग 2023 (T10 League) में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। T10 League 2023 में 04 दिसम्बर को पहले मैच में न्युयॉर्क स्ट्राइकर्स ने दिल्ली बुल्स को महज 31 रन पर समेटकर 67 रनों से बुरी तरह हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में बांग्ला टाइगर्स की टीम ने टीम अबुधाबी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

Delhi Bulls vs New York Strikers, 18th Match

शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में खेले गये पहले मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्युयॉर्क स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए। अफगानिस्तान ने गुरबाज ने 24 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा निचले क्रम में ओडियन स्मिथ भी 12 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की तरफ से पाक गेंदबाज वसीम अकरम ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए।

टार्गेट के जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली बुल्स की टीम मात्र 31 रन पर ही सिमट गई। पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने सिर्फ 16 रन तक ही 8 विकेट गंवा दिए| दिल्ली का सिर्फ एक बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाया। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक समेत सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे। न्युयॉर्क की तरफ से अकील हुसैन और चमिका करुणारत्ने ने 3-3 विकेट लिए और मोहम्मद आमिर और सुनील नारायण ने भी एक विकेट हासिल किया।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *