BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

10 छक्के-30 चौके, जेसन रॉय ने ठोका तूफानी शतक, चेज करते हुए दिलाई सबसे बड़ी जीत, मैच में बने 483 रन

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League, 2023) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इतिहास रच दिया। Pakistan Super League, 2023 में क्वेटा ने पेशावर जाल्मी को हरा दिया और लीग में सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली टीम बन गई।

पहले खेलते हुए पेशावर ने 2 विकेट पर 240 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाबी पारी में खेलते हुए क्वेटा ने दस गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर 243 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बाबर-सैम अयूब की जोड़ी ने रचा इतिहास

पेशावर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सैम अयूब और बाबर आज़म ने मिलकर तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 162 रन जोड़े। अयूब 34 गेंदों का सामना कर 74 के निजी स्कोर पर चलते बने लेकिन बाबर आज़म खेलते रहे।

बाबर आजम ने ठोका 8वां टी 20 शतक

रोवमैन पॉवेल ने भी आकर धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बाबर आज़म ने 60 गेंदों में शतक जमा दिया। वह 65 गेंद में 115 रन बनाकर आउट हुए। पॉवेल ने 18 गेंद में नाबाद 35 रन की पारी खेली। इस तरह पेशावर ने 2 विकेट पर 240 रनों का बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। ड्वेन प्रिटोरियस को एक विकेट हासिल हुआ।

मार्टिन गुप्टिल की धुआंधार शुरुआत

जवाब में खेलते हुए क्वेटा ने धुआंधार शुरुआत की। मार्टिन गप्टिल ने खतरनाक इरादे दिखाए लेकिन 8 गेंदों का सामना कर 21 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से जेसन रॉय और विल स्मीड ने धमाका किया। दोनों मिलकर स्कोर 150 तक ले गए।

जेसन रॉय ने जड़ा तूफानी शतक

Imageस्मीड को 26 पर मुजीब ने आउट कर यह भागीदारी तोड़ी लेकिन उनके बाद खेलने के लिए आए मोहम्मद हफीज ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जेसन रॉय ने 44 गेंद में शतक जमा दिया।

हफीज का धमाल

हफीज और रॉय टीम को दस गेंद शेष रहते जीत दिलाकर ले गए और इतिहास रच दिया। रॉय ने 63 गेंद में नाबाद 145 रन बनाए। हफीज ने 18 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए। वहाब रियाज और मुजीब उर रहमान को 1-1 विकेट मिला।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f