CRICKET

1 ओवर में 7 छक्के, गायकवाड़ की हाहाकारी डबल सेंचुरी, 16 छक्कों से 26 गेंद पर 136 रन, युवराज-रोहित को पछाड़ा

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने गदर मचा दिया. महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए गायकवाड़ ने 159 गेंद पर 220 रन की पारी खेली, अपनी पारी में गायकवाड़…

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने गदर मचा दिया. महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए गायकवाड़ ने 159 गेंद पर 220 रन की पारी खेली, अपनी पारी में गायकवाड़ ने 10 चौके और 16 छक्के लगाए.

यानि वनडे में गायकवाड़ ने दोहरा शतक लगा दिया. यही नहीं उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में गायकवाड़ ने पारी के 49वें ओवर में 7 छक्के लगाए. दरअसल, महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में गेंदबाज शिव सिंह के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाल मचाया और ओवर की पहली 4 गेंदों पर छक्का लगाया, फिर 5वीं गेंद नो बॉल थी, उस गेंद पऱ भी छक्का लगाकर कमाल कर किया.

फिर अगले दो गेंद पर भी छक्का लगाकर विश्व क्रिकेट को गायकवाड़ ने हैरान कर दिया. इस मैच के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने 43 रन बटोर कर बवाल मचा दिया. सोशल मीडिया पर हर तरफ गायकवाड़ की इस धमाकेदार पारी की बात की जा रही है. फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं.

Image49वां ओवर कुछ ऐसा था (कुल 43 रन)
पहली गेंद – छक्का
दूसरी गेंद- छक्का
तीसरी गेंद – छक्का
चौथी गेंद -छक्का
पांचवीं गेंद नो बॉल- छक्का
पांचवी गेंद – छक्का
छठी गेंद – छक्का

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *