CRICKET

सीरीज जीत टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, बनी दुनिया की ऐसी पहली टीम

भारत बनाम वेस्टइंडीज (India vs West Indies) चौथा टी20 मैच (फ्लोरिडा) टीम इंडिया ने 59 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज पर भारत ने 3-1 से अपना नाम कर ली है । विंडीज कप्त…

भारत बनाम वेस्टइंडीज (India vs West Indies) चौथा टी20 मैच (फ्लोरिडा) टीम इंडिया ने 59 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज पर भारत ने 3-1 से अपना नाम कर ली है ।

विंडीज कप्तान (India vs West Indies) के आमन्त्रण पर टीम इंडिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की 44 और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की 33 रनों की पारी बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाये।

Imageजवाब में 192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 19.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। मेजबानों की ओर से निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल ने सबसे ज्यादा 24-24 रन का योगदान दिया।

Imageअर्शदीप को तीन जबकि आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट हासिल हुए। वेस्टइंडीज के विरुद्ध जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान (Pakistan) का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

भारत ने धराशायी किया पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने के मामले में भारतीय टीम ने चौथा टी 20 जीतकर पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। इस मैच के पहले तक भारत और पाकिस्तान विंडीज के विरुद्ध 15-15 जीतकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर कायम थे।

Pakistan Cricket team I पाकिस्‍तान ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का किया  ऐलान, तीन दिग्‍गजों को कर दिया बाहर pakistan announces odi and t20i squad  for zimbabwe series noहालांकि चौथे मैच में वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने 16वीं जीत दर्ज कर पाकिस्तान को पीछे छोड़ लिया। आंकड़ों के हिसाब से 24 मैचों में वेस्टइंडीज के विरुद्ध टीम इंडिया की ये 16वीं जीत है। वहीं 24 टी २० मैचों में से 7 मैच वेस्टइंडीज ने मैच जीते। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

Imageवहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 में से 15 टी20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं पाक टीम को 3 मैच में हार मिली जबकि 3 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए। इसके बाद कैरेबियाई टीम के विरुद्ध 10-10 मैच जीतने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20I जीतने वाली टीम

Imageभारत- 16 जीत
पाकिस्तान- 15 जीत
इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका- 10 जीत
न्यूजीलैंड, श्रीलंका- 8 जीत
ऑस्ट्रेलिया-7 जीत

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *