BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

सिराज-पांड्या का धमाल, बारिश से टाई हुआ मैच, IND ने NZ में जीती टी 20 सीरीज, सिराज मैन ऑफ द मैच व सीरीज बने सूर्या

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया। सीरीज आखिरी मैच बारिश की वजह से टाई हुआ। इससे पहले 2020 में पिछले दौरे पर टीम इंडिया ने 5-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी।

मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की पारी 19.4 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। एक वक्त कीवी टीम ने 17वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर 146 रन बनाए थे। इसके बाद सिराज और अर्शदीप ने कहर बरपाया।

आखिरी 14 रन बनाने यानी 146 से 160 रन तक पहुंचने में न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवा दिए। भारत को अब सीरीज जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने होंगे। अर्शदीप और सिराज दोनों ने चार-चार विकेट लिए।जवाब में बारिश की वजह से मैच रुकने तक भारत ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे।

Imageडीएलएस के तहत पार स्कोर नौ ओवर में 75 रन का था, जो भारत ने बना लिए थे। ऐसे में अंपायरों ने मैच को टाई घोषित किया। बारिश की वजह से दोबारा मैच नहीं होने और डीएलएस पर टाई होने पर सुपरओवर का इस्तेमाल नहीं होता है। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

टीम इंडिया की तरफ से दीपक हुड्डा नौ रन और हार्दिक पांड्या 30 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज में PLAYER OF THE SERIES का अवार्ड Suryakumar Yadav को जबकि PLAYER OF THE MATCH का खिताब Mohammed Siraj को दिया गया|

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f