BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

सिकंदर रजा ने रचा इतिहास, लगातार दूसरा शतक ठोककर मचाया तहलका, बाबर-धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. जहां जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

Image

जिम्बाब्वे के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 290 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने सिंकदर रजा और कप्तान रेगिस चकब्वा ने शानदार शतकीय पारीयों की बदौलत 5 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया.

Image

रजा ने लगातार दूसरा शतक ठोका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने एक समय 49 रन पर 4 महत्वपूर्व विकेट गवां दिए थे. जिसके बाद पारी को सिंकदर रजा और चकब्वा ने संभाला. रजा ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक बनाया. उन्होने 115 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होने 127 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए. वहीं चकब्वा ने 75 गेंदों पर 102 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होने 10 चौके और 2 छक्के लगाए.

Image

महमदुल्ला ने बनाया अर्धशतक
इससे पहले बांग्लादेश की तरफ से महमदुल्ला ने 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान तमीम इकबाल ने 45 गेंदों पर 50 रन बाए. जिसके चलते बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 290 रन बनाए. जिम्बाब्वे के लिए सिंकदर रजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

Image

रजा ने बाबर को पछाड़ा
अपनी शतकीय पारी के दौरान सिकंदर रजा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रजा ने इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को पीछे छोड़ दिया. यही नहीं उन्होने जोश बटलर और शिखर धवन को भी पछाड़ दिया. रजा इस साल वनडे में 8 मैचों में 466 रन बना चुके हैं. वही बाबर आज़म के नाम 6 मैचों में 457 रन दर्ज हैं. इसके अलावा शिखर धवन ने 388 रन बनाए हैं.

 

 

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f