CRICKET

साउथ अफ्रीका को मिला स्टेन जैसा गेंदबाज, डेब्यू से पहले हैट्रिक लेकर ऑस्ट्रेलिया में मचाया तहलका

साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टीम सीए XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है ऑस्ट्रेलिया का दौरा शुरू करने से पहले अभ्यास मैच में साउथ अफ्रीका ने सीए XI पर 425 रनों की बढ़त हासिल की है. टीम के लिए उसके युवा गेंदबाज गेराल्ड कोएटजी का अहम रोल रहा जिन्होंने इस मुकाबले में हैट्रिक ली.

22 साल के कोएटजी ने पहले अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जॉर्डन बकिंघम आउट किया. इसके बाद उन्होंने क्रिस ट्रिमेन और लियाम हाचर को खाता भी खोलने का मौका नहीं दिया और अपनी हैट्रिक पूरी की.

इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. उनकी ओर से कप्तान डीन एल्गर ने 109 और काइल वेलेरयने ने 80 रनों की पारी खेली थी. टीम ने पहली पारी में 347 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में रासी वन डर डुसैं ने 95 रन बनाए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 225 रन बना पाई. वह मैच में 425 रनों से पिछड़ रही है

कोएटजी अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर सके हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पहली बार उन्हें टीम में शामिल किया गया है. अभ्यास मैच में अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जरूर चेतावनी दे दी है कि वह डेब्यू करते हैं तो उन्हें हल्के में न लें.

साउथ अफ्रीका की टीम 17 दिसंबर से अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत करेगी. दोनों टीमों के बीच पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहीं 12 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *