CRICKET

श्रीलंका को मिला लारा जैसा तगड़ा बल्लेबाज, टेस्ट में 553 रन की पारी खेलकर मचाया गदर

श्रीलंका को मिला लारा जैसा तगड़ा बल्लेबाज, टेस्ट में 553 रन की पारी खेलकर मचाया गदर

श्रीलंका क्रिकेट टीम को जल्द ही ब्रायन लारा जैसा एक चमकता सितारा मिल सकता है. हालंही में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने अंडर-15 स्कूल मैच में 553 रन की पारी खेलने वाले डनिडू सेलापेरुमा (Danidu Sellaperuma) को क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया है.

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने अंडर-15 स्कूल मैच में 553 रन की पारी खेलने वाले डनिडू सेलापेरुमा (Danidu Sellaperuma) को क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया. एसएलसी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अनुराधापुर के सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ने वाले डनिडू ने हाल ही में एसएलसी द्वारा आयोजित ‘अंडर-15 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट’ 553 रन की असाधारण पारी खेली थी.

श्रीलंका क्रिकेट को मिला नया चमकता सितारा; अंडर-15 मैच में अकेले ठोके 553 रन, अब बोर्ड ने दिया ये इनाम

खिलाड़ी को उनके स्कूल टीम के कप्तान पामुला लोकुलियाना और स्कूल कोच अथुला रोहाना की उपस्थिति में ‘क्रिकेट किट’ सौंपी गई. इस किट में डनिडू को तीन बल्लों और दो हेलमेट सहित बल्लेबाजी ग्लव और पैड भी दिये गये. श्रीलंका क्रिकेट ने इस साल के बीच में डनिडू की टीम, सेंट जोसेफ कॉलेज को भी क्रिकेट किट मुहैया करवाई थी.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *