CRICKET

शाहरुख खान ने गेंद से मचाई तबाही, यादव ने 6 छक्के जड़ जबड़े से छीनी जीत, चमका KKR का धुरंधर

में खेली जा रही तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2022 में कल (30 जून) दो मैच खेले गए. पहले मैच में नेल्लई रॉयल किंग्स ने डिंडीगुल ड्रेगन को 8 विकेट से शिकस्त दी. वहीं दूसरे मैच में मदुरई पैंथर्स ने लाइका कोवई किंग्स को 2 विकेट से मात दी.

नेल्लई रॉयल किंग्स बनाम डिंडीगुल ड्रेगन

बारिश से प्रभावित पहले मैच में नेल्लई रॉयल किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया. टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ. डिंडीगुल ड्रेगन टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 82 रन की साझेदारी निभाई. सलामी बल्लेबाज विशाल वैद्य ने 21 गेंदों में 45 रनों की आक्रामक पारी खेली.

वहीं दूसरे ओपनर हरि निशांत ने भी 37 रनों का योगदान दिया. हालाँकि, मध्यक्रम में अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. इस तरह डिंडीगुल ड्रेगन ने निर्धरित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. टीम ने महज 34 रन के स्कोर पर अपने दो बहुमूल्य विकेट गंवा दिए.

Imageहालांकि KKR टीम के बाबा अपराजित और संजय यादव की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिला दी. बाबा अपराजित ने 30 गेंदों में नाबाद 59 और संजय यादव ने महज 19 गेंदों में 6 छक्के जड़ते हुए नाबाद 55 रन बनाये. रॉयल किंग्स ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

मदुरई पैंथर्स बनाम लाइका कोवई किंग्स

कल खेले गये दूसरे मैच में मदुरई पैंथर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. टीम का यह फैसला सही भी साबित हुआ. लाइका कोवई किंग्स ने अपना पहला विकेट बिना कोई रन बनाये गंवा दिया. उसके बाद साई सुदर्शन भी बिना खाता खोले आउट हो गये. सुरेश कुमार और मुकिलेश ने धाकड़ बल्लेबाजी की.

मुकिलेश ने 6 छक्के जड़ते हुए सर्वाधिक 50 रन कूटे. वहीं सुरेश ने भी 22 गेंदों में 46 रन की पारी खेली. टीम का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका. लाइका कोवई किंग्स पूरी टीम 20 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई. आर सिलंबरासन ने मदुरई टीम के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदुरई की शुरुआत बेहद खराब रही. लाइका कोवई किंग्स के विरुद्ध टीम ने शून्य के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए।. यहाँ से अरुण कार्तिक (27) और चतुर्वेद ने स्कोर को सौ के पार पहुँचाया. चतुर्वेद 75 रन बनाकर आउट हुए. निचले क्रम के बल्लेबाजों को शाहरुख़ खान ने जल्दी-जल्दी पवेलियन की राह दिखाई.

शाहरुख खान ने झटके 4 विकेट

Imageहालांकि आखिर में कौसिक ने 21 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाकर अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी. मदुरई ने एक गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट पर 154 रन बनाकर जीत दर्ज की. लाइका कोवई किंग्स के विरुद्ध शाहरुख़ ने 14 रन देकर 4 विकेट अर्जित किये.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *