BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

लेडी हिटमैन स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, रोहित के बाद बनी ऐसी दूसरी भारतीय बल्लेबाज, धवन-राहुल छूटे कोसों पीछे

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट में एक और उपलब्धी अपने नाम कर ली है. मंधाना तौर सलामी बल्लेबाज T20I क्रिकेट में 2000 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले टी २० क्रिकेट में कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाई है.

Imageमंधाना से पहले यह कारनामा सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने किया है. हिटमैन रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 2973 रन दर्ज हैं. गौरतलब है कि इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय सलामी बल्लेबाज T20 इंटरनेशनल में 2000 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका है.

Imageमंधाना ने पाक के विरुद्ध आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी. हालाँकि बारबाडोस के विरुद्ध मंधाना अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी. स्मृति मंधाना मुकाबले में मात्र 5 रन बनाकर ही आउट हो गईं. हालांकि मुकाबले में स्मृति मंधाना ने T20I में बतौर सलामी बल्लेबाज 2000 रन पूरे किए.

Imageभारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम अब ओपनिंग करते हुए 80 टी २० मैचों में 27.45 की औसत से 2004 रन दर्ज हो गये हैं. वहीं स्मृति मंधाना के टी20 करियर की बात करें तो स्मृति मंधाना ने 90 मैचों में 26.23 की औसत से 2125 रन बनाए हैं.

ImageImageभारतीय महिला टीम ने Commonwealth Games 2022 के अपने तीसरे मुकाबले में बारबाडोस की टीम को 100 रन से करारी मात दी. इस जीत के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. बता दें भारत को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

Imageहालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आठ विकेट से शिकस्त देकर जबर्दस्त वापसी की थी. सेमीफाइनल में अब भारत का सामना इंग्लैंड या न्यूज़ीलैंड में से किसी एक से हो सकता है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत अपना एक मेडल पक्का करना चाहेगी.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f