CRICKET

लाबुशेन ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास, ब्रेडमैन-स्मिथ व पोंटिंग पीछे छोड़ा, बने पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (Australia vs West Indies, 2nd Test) के बीच आज से एडिलेड में दूसरा डे-नाईट टेस्ट खेला का रहा है। Australia vs West Indies, 2nd Test के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स के समय…

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (Australia vs West Indies, 2nd Test) के बीच आज से एडिलेड में दूसरा डे-नाईट टेस्ट खेला का रहा है। Australia vs West Indies, 2nd Test के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स के समय तक 330/3 का स्कोर बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मार्नस लैबुशेन ने लगातार तीसरी पारी में शतक लगाया|

दूसरे टेस्ट (Australia vs West Indies, 2nd Test) के पहले दिन लाबुशेन 120 रन बनाकर नाबाद हैं। लाबुशेन के अलावा पिछले मैच में 99 के स्कोर पर आउट होने वाले ट्रैविस हेड ने भी अपना शतक पूरा किया। Australia vs West Indies, 2nd Test में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 34 के स्कोर पर पहला झटका लगा|

वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (21) को पवेलियन भेजा। इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने मार्नस लैबुशेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को संभाला और लंच तक टीम को 89/1 के स्कोर तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

लंच के बाद 129 के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा (62) डेवन थॉमस की गेंद पर पवेलियन लौट गये| ख्वाजा के बाद 131 के स्कोर पर जेसन होल्डर ने स्टीव स्मिथ को खाता खोले बिना पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। इसके बाद मार्नस लैबुशेन ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर टीम को चाय तक 189/3 के स्कोर तक पहुंचाया।

ImageAustralia vs West Indies, 2nd Test में चाय के बाद मार्नस लैबुशेन ने अपना 10वां और लगातार तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया। इसके बाद ट्रैविस हेड ने भी अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया और दोनों ने मिलकर दूसरे टेस्ट (Australia vs West Indies, 2nd Test) में टीम को 300 के पार पहुंचाया।

Australia vs West Indies, 2nd Test के पहले दिन स्टंप्स के समय तक दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 199 रनों की बेहतरीन साझेदारी हो चुकी थी। Australia vs West Indies, 2nd Test में शतक के साथ ही लाबुशेन ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जो ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार डॉन ब्रैडमैन, रिकी पॉन्टिंग और मौजूदा दिग्गज स्टीव स्मिथ भी नहीं कर सके।

लाबुशेन ने ये लगातार तीसरी टेस्ट पारी में शतक जमाया और अपने करियर में उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया है। इससे पहले उन्होंने 2019 में ये कमाल किया था। इस तरह एक से ज्यादा बार लगातार 3 या उससे ज्यादा टेस्ट पारियों में शतक जमाने वाले वह छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *