CRICKET

रोमांच की हद पार, 348 रन… 23 चौके… 19 छक्के, अंतिम ओवर में 18 रन, फिर भी टाई हो गया मैच

टी20 क्रिकेट में कई बार मैच इतने रोमांचक हो जाते हैं कि उन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि यह असली है या स्किप्टि. दुनियाभर में टी20 लीग खेली जा रही हैं. जहां इस तरहा के मुकाबले देखने को मिलते ह…

टी20 क्रिकेट में कई बार मैच इतने रोमांचक हो जाते हैं कि उन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है कि यह असली है या स्किप्टि. दुनियाभर में टी20 लीग खेली जा रही हैं. जहां इस तरहा के मुकाबले देखने को मिलते हैं. ऐसा भी एक मैच न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट सुपर स्मैश में देखने को मिला. जहां अंतिम ओवर में 17 रन बनाकर मैच का नतीजा नहीं निकल सका.

हम बात कर रहे हैं ऑकलैंड और ओटागो की टीमों के बीच खेले टी20 मुकाबले की. इस मुकाबले में ओटागो ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए. जवाब में ऑकलैंड की टीम मैच को आखिरी ओवर की अंतिम गेंद तक ले गई और फिर वहां जो मैच का यू टर्न देखने को मिला, उसने इसमें रोमांच भर दिया.

ओटागो के खिलाफ 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑकलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे. पहली 5 गेंदों पर उसने 17 रन जड़ दिए. यानी स्कोर लेवल हो चुका था और अब ऑकलैंड को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 1 रन की दरकार थी. हाथ में 3 विकेट थे लेकिन गेंद अंतिम थी तो उन विकेटों के मायने नहीं थे. मतलब जो करना था मैदान पर स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज को करना था. उसने कोशिश की लेकिन 1 रन पूरा होने से पहले ही उस कोशिश ने दम तोड़ दिया.

इस रनआउट के साथ ही ओटागो की टीम पर जो हार की हताशा दिख रही थी, वो खुशिय़ों में बदल गई. क्योंकि मैच टाई हो गया. ऑकलैंड ने भी 20 ओवरों में उतने ही रन बनाए, जितने कि रन ओटागो ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में बनाए थे. दोनों ही टीमों ने 8 विकेट पर 174 रन बनाए.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *