BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

मोहम्मद नबी की तूफानी पारी बेकार, UAE ने अफगानिस्तान को रौंद रचा इतिहास, अली ने गेंदों से बरपाया कहर

Afghanistan tour of United Arab Emirates 2023-24: शारजाह (Sharjah Cricket Stadium, Sharjah) में खेले गए दूसरे टी20 मैच में यूएई ने अफगानिस्तान (UAE vs AFG) को बेहद रोमांचक तरीके से 11 रनों से हराया. इसके साथ ही यूएई ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में 166/7 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में अफगानिस्तान 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी. यूएई की तरफ से अली नसीर की खतरनाक गेंदबाजी (4/24) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

United Arab Emirates vs Afghanistan, 2nd T20I

दूसरे टी 20 में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. UAE के ओपनर्स ने फैसले को पूरी तरह सही साबित किया. UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम और आर्यन लाकरा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए तेजी से 72 रन जोड़े. सलामी बल्लेबाज वसीम ने अर्धशतक जड़ा और 32 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलकर नौवें ओवर में आउट हुए. इसके बादवृत्य अरविन्द 2 और बासिल हमीद 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

तनिश सूरी का भी कुछ खास योगदान नहीं रहा. तनिश सूरी भी महज 11 रन बनाकर चलते बने. बाकी के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए. हालांकि ओपनिंग करने आये आर्यन आखिरी तक नाबाद रहे. आर्यन ने 47 गेंदों में 4 छक्के और तीन चौके जड़ते हुए 63 रनों की पारी खेली. आखिर में आकिफ राजा भी 13 रन बनाकर नाबाद रहे. अफगानिस्तान की तरफ से अज्मतुल्लाह ओमरज़ई और कैस अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को हज़रातुल्लाह ज़ज़ाई और रहमानुल्लाह गुरबाज की ओपनिंग जोड़ी ने 47 रनों की ओपनिंग शुरुआत दिलाई.सलामी बल्लेबाज गुरबाज 21 रन बनाकर छठे ओवर में पवेलियन लौटे. वहीं कप्तान इब्राहिम जादरान का बल्ला नहीं चला.

कप्तान इब्राहिम 4 रन बनाकर आउट हुए. ज़ज़ाई भी 27 गेंदों में 36 रन बनाकर चलते बने. यहाँ से विकेटों का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन एक छोर से अनुभवी मोहम्मद नबी ने उम्मीद बनाये रखी थी. अनुभवी मोहम्मद नबी 27 गेंदों में 47 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. यूएई की तरफ से मुहम्मद जवादुल्लाह और अली नसीर ने ससे अधिक चार-चार विकेट लिए.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f