CRICKET

मेंडिस-शनाका के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज, उमरान को मिले 3 विकेट, अर्शदीप-मावी ने लुटाए जमकर रन

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबले पुणे में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने भारत के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए. इस दौरान कुसल मेंडिस (52 रन) और दसुन शनाका (56) ने आतिशी पारी खेली.

गुरुवार को दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन श्रीलंकाई ओपनर्स ने उसे गलत साबित कर दिया. कुसल मेंडिस और पथुम निसंका की जोड़ी ने तेजी से रन बटोरे. एक समय टीम ने 8 ओवर में 80 रन बना लिए थे. बीच में स्पिनर्स ने रन गति में लगाम लगाई, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने और आक्रमक रुख अपनाया. कप्तान शनाका और करुणारत्ने की जोड़ी ने आखिरी के 5 ओवर में 77 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया.

Image

भारत की ओर से उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए. अक्षर पटेल को दो और युजवेंद्र चहल को एक सफलता मिली.

Image

शुरुआती 8 ओवर्स में 80 रन बनने के बाद भारतीय स्पिनर्स ने श्रीलंकाई बैटर्स को रोका. 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 98 रन पर 3 विकेट हो गया. 9वें ओवर में चहल ने खतरनाक दिख रहे कुसल मेंडिस को LBW कर दिया. 10वें ओवर की पहली ही बॉल पर उमरान मलिक ने भनुका राजपक्षे को बोल्ड कर दिया. फिर 12वें ओवर में अक्षर पटेल ने ओपनर पथुम निसंका को भी पवेलियन भेज दिया. इस तरह स्पिनर्स के सामने मिडिल ओवर्स में श्रीलंका की रन गति थम गई.

मेंडिस की विस्फोटक पारी
श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 27 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी विस्फोटक पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके लगाए. वह 31 बॉल में 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने पथुम निसंका के साथ ओपनिंग विकेट के लिए 8.2 ओवर में 80 रन जोड़े. उन्होंने निसंका के साथ पावरप्ले में 55 रन भी जोड़ लिए थे.

शनाका के दिखाए तूफानी तेवर
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर अर्धशतक जमाया. उन्होने 22 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के लगाकर 56 रन बनाए. शनाका ने करूणारत्ने के साथ मिलकर आखिरी ओवर में 66 रन बनाए. जिसमें उमरान के एक ओर में 21 और मावी के एक ओवर में 20 रन बने.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *