BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

मियां भाई सिराज ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 49 साल का रिकॉर्ड, लगाईं रिकार्ड्स की झड़ी, बने नंबर 1 गेंदबाज

India vs Sri Lanka, Final: एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि श्रीलंकाई कप्तान का फैसला गलत साबित हुआ| पहले खेलते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। फाइनल (India vs Sri Lanka, Final) में यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर 73 रन पर समेट दिया था।

India vs Sri Lanka, Final

India vs Sri Lanka, Final में पहले गेंदबाजी करते हुए सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सिराज ने अंदर आती गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर में मोहम्मद सिराज ने चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया।

India vs Sri Lanka, Final

हालांकि, सिराज अगली गेंद पर हैट्रिक से चूक गए। लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने एक बेहतरीन आउट स्विंगर पर धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। सिराज यहाँ नहीं रूके और इसके बाद अगला ओवर करने आये और छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर क्लीन बोल्ड कर दिया| इसके बाद कुसल मेंडिस को बोल्ड कर आउट किया।

India vs Sri Lanka, Final

सिराज का साथ पांड्या ने भी बखूबी दिया और हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट चटकाया। तेज गेंदबाज बुमराह ने पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज परेरा को पवेलियन भेजा था। India vs Sri Lanka, Final में श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए। टीम इंडिया के मियां भाई सिराज ने सात ओवर में एक मेडन रखते हुए 21 रन देकर छह विकेट चटकाए। India vs Sri Lanka, Final में हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

मोहम्मद सिराज वनडे में सबसे तेज 5 विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। मोहम्मद सिराज ने 5 विकेट चटकाने के लिए 16 बॉल फेंकी। वहीं श्रीलंका के चामिंडा वास भी 16 गेंदों में 5 विकेट ले चुके हैं। तेज गेंदबाज सिराज एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। सिराज ने एशिया कप की एक ईनिंग में बेस्ट बॉलिंग फिगर्स का रिकॉर्ड बनाया।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f