CRICKET

भारतीय टीम ने सातवीं बार जीता एशियाकप, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा, मंधाना-दीप्ति ने मचाया धमाल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद बाद स्मृति मंधाना की विस्फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया न…

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद बाद स्मृति मंधाना की विस्फोटक पारी के दम पर टीम इंडिया ने सातवीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया.

Image

शनिवार को हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका 20 ओवर में केवल 65 रन पर रोक दिया. इसके बाद मंधाना (51) की आतिशी पार के दम पर लक्ष्य को 8.3 ओवर में 66 रन बनाकर जीत हासिल की. यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है. भारत ने महिला एशिया कप चार बार एकदिवसीय प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है.

Image

66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मैच जीतने के लिए काफी उत्सुक थी. धाकड़ सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिए थे भारत की जीत की नींव रखने के लिये रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट श्रीलंका को 65 रन पर रोक दिया.

भारत को 66 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने के प्रयास में शेफाली वर्मा (05) और जेमिमाह रॉड्रिगेज़ (02) आउट हो गयीं, लेकिन स्मृति ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी करके भारत को आसान जीत दिलाई. स्मृति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत ने 14 गेंदों पर एक चौके के साथ नाबाद 11 रन का योगदान दिया.

इससे पहले श्रीलंका ने सिलहेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं गया. तीसरे ओवर में कप्तान और सलामी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू (06) के रनआउट होने के बाद श्रीलंकाई टीम के विकेटों की झड़ी लग गयी. रेणुका सिंह (5/3) ने अगले ओवर में हर्षिता मदावी और हसिनी परेरा को आउट किया जबकि अनुष्का संजीवनी रनआउट हो गयीं.

इसके बाद रेणुक ने छठे ओवर में कविशा दिलहारी को आउट करके 16 रन पर श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया. राजेश्वरी गायकवाड़ (16/2) ने निलाक्षी डी सल्विा और ओशदी राणासिंह का विकेट निकाला जबकि स्नेह राणा (13/2) ने मलशा शेहानी और सुगंधा कुमारी को आउट किया.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *