BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

बाबर ने शतकीय पारी खेल रचा इतिहास, कोहली का बड़ा रिकॉर्ड टूटा, 145 साल में पहली हुआ ऐसा करिश्मा

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 657 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज भी खूब रन बटोर रहे हैं. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाक टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 499 रन बना लिया हैं. कप्तान बाबर आजम के अलावा इमाम उल हक और अब्दुल्ला शफीक ने शतक बनाए.

बाबर ने मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी सेंचुरी जड़ी. उन्होंने 126 गेंदों पर अपने करियर का आठवां टेस्ट शतक ठोक दिया. उन्होने 168 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन की पारी खेली.

43वां टेस्ट खेल रहे बाबर आज़म का यह आठवां शतक है. उन्होने 43 मैचों में 3258 रन बनाए हैं. जिसमें उनका औसत 48.63 का रहा है. इस मामले में उन्होने कोहली को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने 43 मैचों में 3238 रन बनाए थे. जबकि उनका औसत 46.26 का था.

इस मैच में इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनो टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने शतक बनाए. टेस्ट के 145 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब मैच की पहली दोनो पारीयों में सलामी बल्लेबाजों ने शतक ठोके हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f