CRICKET

बाबर आज़म ने ठोका तूफानी शतक, रिज़वान की विस्फोटक पारी, पाक 10 विकेट से जीता, टूटे कई रिकॉर्ड

आखिरकार पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म के बल्ले की खामोशी टूट गई. गुरूवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बाबर आज़म की शतकीय पारी के दम पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंद दिया. इस दौरान रिजवान ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. दोनो ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 203 रन की साझेदारी की.

Image

बाबर ने जड़ा दूसरा शतक
इंग्लैंड के 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई. कप्तान बाबर ने चौकों छक्कों की झड़ी लगाते हुए 62 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होने 66 गेंद में 110 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के जड़े.

Image

रिज़वान ने जड़ा अर्धशतक
दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान 88 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होने अपनी पारी में 51 गेदों का सामना करते हुए 5 चौके और 4 छक्के लगाए. दोनो बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 19.3 ओवर में 203 रन की अटूट साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को जीत दिला दी.

इंग्लैंड ने जीता टॉस
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (30) और फिलिप साल्ट (26) ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े. हेल्स को दहानी ने बोल्ड किया. अगली ही गेंद पर डेविड मलान (0) बोल्ड हो गए. जिसके बाद दहानी हैट्रिक के करीब आ गए थे. हांलकी, बेन ड्यूकेट ने इसे नाकाम कर दिया.

ड्यूकेट-मोईन की शानदार पारी
ड्यूकेट ने तेजी से रन बनाते हुए 22 गेंदों पर 43 रन की उपयोगी पारी खेली. जिसमें उन्होने 7 चौके लगाए. उन्होने साल्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े. साल्ट को हारिस रऊफ और ड्यूकेट को मोहम्मद नवाज ने बोल्ड किया. रऊफ ने अपना दूसरा शिकार हैरी ब्रूक (31) के रूप में किया. ब्रूक और मोईऩ अली ने 27 गेदों पर 59 रन जोड़े थे.

Image

मोईन अली ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 23 गेदों पर नाबाद 55 रन बनाए. उनके साथ सैमकुरैन 10 रन बनाकर नाबाद रहे. मोईन अली ने अंतिम ओवर में मोहम्मद हसनैन की लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर 19 रन ठोके. जिसके चलते इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 199 रन का स्कोर खड़ा किया.

पाकिस्तान के लिए शाहनवाज दहानी और हारिस रऊफ ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं एक विकेट मोहम्मद नवाज को मिला. इंग्लैंड की पारी के सभी 5 विकेट बोल्ड के रूप में आउट हुए.

मैच में बने ये रिकॉर्ड
– बाबर आज़म ने टी20 क्रिकेट में अपने आठ हज़ार रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं. यह रन उन्होने 218 पारीयों में पूरे किए हैं. इसमें मामले में उन्होने कोहली (243 पारी) को पीछे छोड़ दिया.

Image

– बाबर -रिज़वान ने पहले विकेट के लिए नाबाद 203 रन जोड़कर पाकिस्तान को जीत दिलाई. यह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य को 10 विकेट से जीतने का रिकॉर्ड है.

– इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की तरफ से सलामी जोड़ी ने 200 रन की साझेदारी की है.

Image

– बाबर आज़म दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक बनाया. वह ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *