BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

फील्डिंग के दौरान स्मिथ के घुटने से बहा खून, दर्द से तड़पने के बाद भी नहीं छोड़ा मैदान

वर्ल्डकप के 18वे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तान की हार की वजह उसकी खराब फील्डिंग भी रही. मैच में एक समय डेविड वार्नर जब 10 रन के स्कोर पर थे तब मीर ने उनका आसान सा कैच ड्रॉप कर दिया था. जिसके बाद उन्होने इसका फायदा उठाते हुए 163 रन की आतिशी पारी खेली. वार्नर की इस पारी ने मैच का रूख ही बदल दिया. इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने तीन आसान कैच छोड़े. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कैच छोड़ना तो दूर आसानी से पाकिस्तान को भागकर भी रन लेने नहीं दिया.

वर्ल्डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बेहद महत्वपूर्ण हो ती है.  जीत के लिए अच्छी फील्डिंग करना कितना जरूरी होता है, इसका एक उदाहरण स्टीव स्मिथ ने मैदान पर दिया. स्टीव स्मिथ ने प्वाइंट पर फील्डिंग करते हुए एक ऐसी गेंद को रोका, जिसे रोकने के चक्कर में उनका घुटना छिल गया और उससे खून भी निकल आया, जो कि उनके लोअर में साफ दिख रहा था, लेकिन फिर भी स्टीव स्मिथ ने रन जाने नहीं दिया.

फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए स्मिथ

दरअसल, पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान 14वां ओवर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस कर रहे थे, तभी एक गेंद प्वाइंट के क्षेत्र में गई, जिसे रोकने के लिए स्टीव स्मिथ ने डाइव लगाई. डाइव लगाने के चक्कर में स्मिथ का घुटना चोटिल हो गया और उससे खून भी निकल आया. कैमरे पर कैप्चर की गई तस्वीर में स्टीव स्मिथ के लोअर से निकलने वाला खून साफ देखा जा सकता था. इस फील्डिंग के दौरान स्टीव स्मिथ को तकलीफ में देखा गया था, लेकिन फिर भी वह मैदान के बाहर नहीं गए, और मैच में आगे भी फील्डिंग करते रहे.

बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 367 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 305 रन पर ऑल-आउट हो गई और 64 रनों से इस मैच को हार गई. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 163 रनों की एक शानदार पारी खेली, जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f