CRICKET

फील्डर ने बॉंउड्री लाइन के अंदर पकड़ा कैच, अंपायर ने दे दिया आउट, BBL में दिखा अद्भुत नजारा, दंग रह गए दर्शक

क्रिकेट में कई बार खेल के नियमों को लेकर बहस छिड़ जाती है. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बिग बैश लीग (BBL) में रविवार को खेले गए मुकाबले में एक ही बहस एक कैच को लेकर छिड़ गई. इस कैच को जिसने भी देखा कन्फ्यूज…

क्रिकेट में कई बार खेल के नियमों को लेकर बहस छिड़ जाती है. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बिग बैश लीग (BBL) में रविवार को खेले गए मुकाबले में एक ही बहस एक कैच को लेकर छिड़ गई. इस कैच को जिसने भी देखा कन्फ्यूज रह गया. बल्लेबाज आउट है या नॉट आउट.

रविवार को बीबीएल 2022-23 में ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच के बीच खेले गए मैच में माइकल नेसेर (Michael Neser) ने बाउंड्री लाइन पर एक कैच पकड़ा, जिसे अंपायर ने लंबे समय तक रिप्ले देखने के बाद आउट करार दे दिया. इस कैच को बेस्ट कैच कहा जा रहा है, मगर इस कैच पर विवाद छिड़ गया है. सोशल मीडिया पर इस कैच पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

19वें ओवर में जॉर्डन सिल्क ने लॉन्ग ऑफ पर शॉट खेला. बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे माइकल नेसेर ने इस कैच को लपकने के लिए गेंद को बाउंड्री लाइन से बाहर फेंकना चाहा, मगर गेंद में बाउंड्री लाइन को क्रॉस कर गई.

इसके बाद नेसेर बाउंड्री लाइन के अंदर गए और फिर हवा में जंप लगाकर गेंद को बाउंड्री लाइन से बाहर फेंका और फिर कैच को पूरा किया. मगर इस कैच के दौरान ऐसा भी प्रतीत हुआ कि माइकल नेसेर का जब बॉल से बाउंड्री लाइन के अंदर संपर्क हुआ तो उनका पैर जमीन के नजदीक था.

जॉर्डन सिल्क जब आउट हुए तब सिडनी सिक्सर्स को 11 गेंद में 26 रन बनाने थे, मगर इस गेंद पर सिक्स होती तो सिडनी सिक्सर्स की टीम भी जीत के करीब पहुंच सकती है. कैच आउट होने बल्लेबाज जॉर्डन सिल्क ने 23 गेंद में 41 रन की पारी खेली.

ब्रिस्बेन हीट ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 224 रन बनाए. जोश ब्राउन ने 23 गेंद में 62 रन और नाथन ने 51 गेंद में 84 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की टीम 209 रन ही बना सकी.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *