CRICKET

फाइनल में पाकिस्तान पर हुई पैसों की बारिश, इंग्लैंड को मिले 13 करोड़, टीम इंडिया भी हुई मालामाल, देखें अवार्ड लिस्ट

टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2022) का फाइनल मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के मध्य खेला गगा. फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पाक को शिकस्त दी. फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओ…

टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2022) का फाइनल मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के मध्य खेला गगा. फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पाक को शिकस्त दी. फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने 19वें ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Imageइंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे. ओवरऑल इंग्लैंड का तीसरा विश्व कप खिताब है. इंग्लैंड की टीम ने 2010 में भी टी20 चैंपियन बनी थी. इसके बाद 2019 में इंग्लैंड की टीम वनडे चैंपियन बनी. वहीं भारतीय टीम (Team India) को इंग्लैंड के हाथों गुरुवार को टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. सैम करन मैन ऑफ द मैच और सीरीज बने.

Imageहालांकि टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया पर करोड़ों रुपए की बारिश होने वाली हैं. ICC के द्वारा टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2022) शुरू होने से पहले टूर्नामेंट के प्राइज मनी की घोषणा की थी. टूर्नामेंट में कुल लगभग 45.67 करोड़ रुपए की इनामी राशि बांटी जाएगी.

ICC T20 World Cup 2022 की विजेता टीम को 13 करोड़ की धनराशि प्रदान की जाएगी. वहीं उपविजेता टीम को (ICC T20 World Cup 2022)साढ़े छः करोड़ रूपये की राशी मिलेगी. सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को लगभग 3.26 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी. नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टीम को भी लाखों रूपये की राशि प्रदान की जाएगी.

खिताब अपने नाम करने वाली इंग्लैंड की टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13.05 करोड़ रुपये) मिलें. हीं, फाइनल हारने वाली पाकिस्तान की टीम 800,000 डॉलर (करीब 6.52 करोड़ रुपये) अपने साथ लेकर जाएगी.

विजेता– लगभग 13 करोड़ रुपए
उप-विजेता – लगभग 6.5 करोड़ रुपए
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को – लगभग 3.26 करोड़ रुपए

सुपर 12 में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को – लगभग 33.62 लाख रुपए
सुपर 12 से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को – लगभग 57,09 लाख रुपए
पहले राउंड में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीम को – लगभग 33.62 लाख रुपए
पहले राउंड से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को – लगभग 33.62 लाख रुपए

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *